जन समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

by
महत्वकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप, हिम गंगा जैसी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का किया आग्रह
अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और वह स्वयं यह सुनिश्चित बना रहे है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में इस दिशा में कोई कोताही न बरती जाए। संजय अवस्थी आज अर्की में स्थानीय निवासियों की समस्याओं के निराकरण के उपरांत उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र वासियों से विचार-विमर्श कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि आम आदमी की सभी समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार के समीप हो जाए तो वह अपने कार्यों में अधिक समर्पण के साथ समय दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में नियमित अंतराल पर जन समस्या के निराकरण के लिए आम लोगों को समय मिले। उन्होंने कहा कि उपमण्डलाधिकारी अर्की एवं उनकी टीम के माध्यम से इस दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समयबद्ध धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग एवं विद्युत बोर्ड द्वारा वर्तमान में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 130 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। उनका लक्ष्य अर्की विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श बनाना है। उन्होंने कहा कि अर्की प्रदेश का ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां उद्योग जगत के साथ-साथ कृषि एवं अन्य सम्बद्ध क्षेत्रों में विकास की अपार सम्भावनाएं है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में पहली बार खनन विकास निधि के माध्यम से विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
संजय अवस्थी ने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना, लगभग 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना, सुखाश्रय योजना और जन हित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना में अधिक से अधिक बेरोज़गार युवाओं को सम्मिलित करने के लिए शर्तों को और आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने से प्रदेशवासी व्यापक स्तर पर लाभान्वित होंगे।
उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित बनाया। उन्होंने अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुप गुप्ता, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, ज़िला कांग्रेस के महासचिव राजेन्द्र रावत तथा प्यारे लाल शर्मा, खण्ड कांग्रेस के महासचिव कमलेश शर्मा, सचिव डी.डी.शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालक राम शर्मा, नगर पंचायत अर्की के पार्षद, पंचायत समिति कुनिहार की पूर्व अध्यक्ष नीलम रघुवंशी, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार आकृति ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप में डाउन रिवर एवं स्लालोम रेस का आयोजन

शिमला 07 मार्च – शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र सुन्नी में आयोजित हो रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन आज डाउन रिवर रेस एवं स्लालोम रेस का आयोजन किया गया। डाउन रिवर रेस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रियोंस वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे छात्र : सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 4 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने सोमवार को क्रियोंस वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मलित हुए। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को सरकार के प्रयासों से विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं का पहला बैच अपनी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा के कारण 1 व्यक्ति की दुखद मृत्यु हुई, 60 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं 129 पक्के मकानों को एवं 58 कच्चे मकान को आंशिक क्षति ,80 गौशाला भी क्षतिग्रस्त, लगभग 2617 बागवानों को नुकसान- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान

शिमला/नेरवा, 06 अगस्त – चौपाल विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश एवं आपदा से निजी एवं सरकारी संपत्तियों को लगभग 90 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह बात आज यहां उद्योग, आयुष एवं संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!