सीसे स्कूल धुलारा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित : विधानसभा क्षेत्र का दिसंबर 2026 तक सर्वांगीण विकास होगा सुनिश्चित : पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
एएम नाथ। चंबा (सिहुंता) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलारा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्ष भर बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां की सरहाना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चूंकि किसी भी विषय में और अधिक सुधार की गुंजाइश अवश्य रहती है । ऐसे में विद्यार्थियों को एकाग्र चित से निष्ठा पूर्वक मेहनत कर अपने आप को और सशक्त बनाना चाहिए ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था से आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के लिहाज से अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है ।
उन्होंने अतिरिक्त स्कूल भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया ।
भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि दिसंबर 2026 तक संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जाएगा ।
उन्होंने अगले पांच- छह माह की समय सीमा के भीतर 50 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों को पूरा करने की बात भी अपने संबोधन में कहीं ।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण को लेकर वन अनुमति से संबंधित मामलों में विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुख आश्रय योजना तथा गत बरसात से आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की भी बात की।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियां की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 21000 की धनराशि देने का ऐलान भी किया
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार सहित स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्ठे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के कार्यालय में आज नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा को बड़ा झटका : 6 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल हो गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों शहरी निकायों के कुल 6966 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला….सुजानपुर और भोटा में मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ।  हमीरपुर 16 मई। जिला की दो शहरी निकायों-नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों शहरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान के साथ ठीक नहीं सब कुछ : सीएम पद से हटा कर प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला हो उससे पहले ही वे अध्यक्ष पद छोड़ने का दांव ?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ क्या अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में कुछ दूरी बनी है? यह लाख टके का सवाल है और सिर्फ सोशल मीडिया में नहीं पूछा जा रहा है। जानकार...
Translate »
error: Content is protected !!