कीटनाशक दवा दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, प्रतिबंधित दवाएं की नष्ट

by
ऊना – कृषि विभाग ने अंब और गगरेट में कीटनाशक दवा विक्रेताओं की दुकानों का आज औचक निरीक्षण किया तथा प्रतिबंधित कीटनाशक दवाओं की जांच की। कुछ दुकानों पर प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. संतोष शर्मा व निरीक्षक डॉ. दविंदर कौर ने नियम ने मानने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में प्रतिबंधित दवाएं उनके पास पाई गई, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के सभी कीटनाशक विक्रेताओं को लिखित में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कृषि विभाग को निर्धारित प्रारूप में मासिक बिक्री का ब्यौरा उपलब्ध करवाया जाए। डॉ. संतोष शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जिला ऊना में अन्य स्थानों पर भी प्रतिबंधित तथा नकली कीटनाशक बेचने वालों पर छापेमारी की जाएगी, ताकि इनकी खरीद-फरोख्त पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने सभी कीटनाशक विक्रेताओं से अपील की है कि वह प्रतिबंधित दवाओं को न बेचें तथा विभाग का सहयोग करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का जनआंदोलन करने का ऐलान : साढ़े तीन साल के कार्यकाल की बनेगी चार्जशीट

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार के साढ़े तीन साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को ज़िला चंबा में 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन —-उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 15 अगस्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को विभिन्न विभागीय कार्य योजनाओं वह राष्ट्रीय उच्च मार्ग को लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध : मुकेश रेपसवाल

ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा : जिला दंडाधिकारी चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मकान बनाने वालों को बड़ी सुविधा नक़्शे के लिए ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं, आर्किटेक्ट ही दे पायेंगे अनुमति : आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना :  500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवनों की योजना अनुमति के लिए अब नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। यह अनुमति पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट्स द्वारा दी जा सकती...
Translate »
error: Content is protected !!