पंजाब पुलिस में तैनात सिपाही के बेटे की पीट-पीटकर हत्या : ढाबा पर आए दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था

by

फिरोजाबाद, 04 जनवरी  :  जसराना थाना क्षेत्रांर्गत बुधवार की आधी रात को पंजाब पुलिस में तैनात सिपाही के बेटे की ढाबे पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आराेपित को हिरासत में लिया है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव भैंडी निवासी विंकल यादव (22) बुधवार की रात को जसराना के कुक्कू ढाबा पर खाना खाने के लिए गया था। विंकल का किसी बात को लेकर ढाबा पर आए दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने विंकल के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल विंकल को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर बताते हुए रेफर कर दिया। फिरोजाबाद में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।                                             परिवार के लोगों ने नामजद आरोपियों पर बेटे की पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो कार व एक बाइक जब्त किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। विंकल का पिता ओमकार पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। विंकल दो भाई और एक बहन में दूसरे नम्बर का था। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र और सीओ श्याम जीत ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि ढाबे पर युवक के साथ मारपीट की गई है। गम्भीर चोट आने से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने नामजद आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें पैसे के लेनदेन का विवाद बताया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आओ, योद्धे और रुकावटें बनकर कोविड -19 विरुद्ध जंग पर फतेह पाएं- विधायक की तरफ से ग्रामीण इलाकों में महामारी खि़लाफ़ जागरूकता मुहिम का आगाज़

लोगों को सेहत सुरक्षा सावधानियों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान,  ग्रामीण क्षेत्रों में मृतक दर चार गुणा बढ़ कर 2.8 प्रतिशत पर पहुंची होशियारपुर – लोगों को कोविड के खि़लाफ़ योद्धे और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही – अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “ब्रेकिंग न्यूज, सूत्रों के हवाले से पता चला

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट...
article-image
पंजाब

Dr. Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 30 : Internationally renowned architect and author Dr. Bhupender Vastushastri’s name has been included in the London Book of World Records. You have been promoting Vedic Vastu through your services in the...
article-image
Uncategorized , पंजाब

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपाल

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी...
Translate »
error: Content is protected !!