जेल में छलके जाम …किया चीयर्स, लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप : डीआईजी पटियाला रेंज को सौपीं जांच : वीडियो में दिखने वाले 10 हवालातियों पर केस दर्ज

by

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैरक में एक हवालाती का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं जेल में बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। उक्त वायरल वीडियो की जांच डीआईजी पटियाला रेंज को सौपते हुए एडीजीपी जेल अरुनपाल सिंह ने तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

उलेखनीय है कि यह वीडियो कुछ दिन  पहले 24 दिसंबर का बताया जा रहा है। जेल से वायरल इस वीडियो में हवालाती ‘मनी वीर हैप्पी बर्थ-डे’ कह रहे हैं. इसके बाद वह गिलास टकराकर चियर्स करते भी दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद मनी राना का बैरक में बर्थडे मनाया गया।।इसी दौरान वायरल वीडियो को बनाया गया है।  इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों पर मामला भी दर्ज किया है। बड़ी बात यह है कि प्रशासन यह दावा करता है कि जेल में किसी तरह का मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता लेकिन इन हवालातियों की वीडियो अब बड़े सवाल खड़े कर रही है।

11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज :  पंजाब की लुधियाना जेल में हवालातियों की तरफ से बर्थडे पार्टी मनाने की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जेल प्रशासन की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है।साथ ही जेल विभाग ने जांच के आदेश भी दिए हैं।

24 दिसंबर का है वीडियो :आईजी कारागार ने टीवी 9 भारतवर्ष को जानकारी देते हुए कहा कि अगर जेल डिपार्टमेंट की गलती पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने बताया कि वीडियो 24 दिसंबर का है और आरोपी अरुण कुमार उर्फ मनी राना का जन्मदिन मना रहे थे। मनी राना पर दो मर्डर, लूट पाट करने समेत 10 मामले दर्ज हैं. 2020 से वह अलग-अलग जेलों में बंद रहा है. मनी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का रहने वाला है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर बिश्नोई जेल इंटरव्यू मामला: हाईकोर्ट ने ADGP जेल को किया तलब, 14 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल इंटरव्यू मामले पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट की डबल बेंच जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस कीर्ति सिंह ने पहले भी असंतुष्टि...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ गढ़शंकर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 1 सितंबर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सीपीआई (एम) के आह्वान पर मंगलवार को गढ़शंकर में दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य रेडक्रॉस द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन : वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए लगभग 200 पौधे

शिमला, 05 जुलाई – प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला द्वारा शिमला नर्सिंग कॉलेज चम्याणा में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस शिमला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80% हार्ट अटैक के पीछे सुबह की ये 1 आदत : जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

चंडीगढ़ : हार्ट संबंधी बीमारियां आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। कभी 60 के बाद होने वाला हार्ट अटैक आज 20-30 की उम्र वाले युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर मामलों में...
Translate »
error: Content is protected !!