विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे सीसे स्कूल समलेऊ के मेधावी : विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रहना जरूरी – कुलदीप सिंह पठानिया

by
एएम नाथ।  चंबा( बनीखेत ),6 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि
वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रहना भी बेहद जरूरी है।
यह बात आज उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलेऊ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही।  स्कूल द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए वार्षिक उत्सव वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिये सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होने के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि स्कूल भवन की व्यवहार्यता रिपोर्ट के अनुरूप अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विद्यालय के विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होगी तो भविष्य में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएगी।
विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या को देखते हुए 11 केवीए के विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि नगाली – संजप संपर्क मार्ग के मेटलिंग एवं टायरिंग कार्य के लिए 12 करोड 63 लाख की धन राशि का प्राक्कलन तैयार किया गया है और शहीद जगदीश चंद मार्ग के निर्माण के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर 45 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है जबकि गांव तेईं के लिए संपर्क मार्ग पर 68 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 21 हजार की धनराशि देने की घोषणा की।
कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्ष भर बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये ।
स्कूल के प्रधानाचार्य नव प्रकाश पुरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, डीएसपी हेमंतठाकुर, डीएफओ रजनीश महाजन, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, प्रधान ग्राम पंचायत समलेऊ चंद्रकांत शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि, अध्यापक, विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहन रीता देवी ने दी मुखाग्नि: चाइना बार्डर पर शहीद हुए रोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

धर्मशाला, 04 जनवरी :  अरूणाचल प्रदेश में सेना की अटलरी बटालियन में चाईना बार्डर पर पेट्रोलियम के दौरान शहीद हुए जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत के 25 वर्षीय रोहित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

असली चीते के पसीने छुड़ा दिये थे बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र ने…खतरनाक स्टंट से था प्यार

बॉलीवुड एक बड़े सितारे को आज खो चुका है. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से वो सांस की परेशानी से जूझ रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निराश्रित बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

एएम नाथ। चंबा, 5 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दालों के द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प से प्रदेश आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

18 माह के कार्यकाल के दौरान 10  गारंटियों में से पांच गारंटियां पूरी कर निभाया वायदा  ,  चंबा ज़िला के सर्वांगीण विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम एएम नाथ। चंबा, 13 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!