राजीव गांधी स्टार्टअप योजना चरण-दो में युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार: बाली

by
 धर्मशाला 08 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत सौर ऊर्जा के दोहन के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 को शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह योजना 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं (एसपीपी) को स्थापित करने पर केंद्रित है। यह योजना राज्य के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मील पत्थर साबित होगी। यह योजना 21 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास को प्रोत्साहित करेगी।
सोमवार को कांगड़ा तथा नगरोटा बगबां में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत प्रतिभागियों को तीन बीघा भूमि पर 100 किलोवाट क्षमता की परियोजना स्थापित करने के लिए 25 वर्षों तक लगभग 20,000 रुपये मासिक आय और क्रमशः पांच और दस बीघा भूमि में स्थापित की जाने वाली 200 किलोवाट और 500 किलोवाट क्षमता की परियोजनाओं के लिए 40,000 रुपये व एक लाख प्रतिमाह मासिक आय प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत, वित्तपोषण में राज्य सरकार द्वारा 70 प्रतिशत बैंक ऋण उपलब्ध करवाने में सहायता और राज्य सरकार द्वारा 30 प्रतिशत इक्विटी प्रदान की जाएगी। सौर ऊर्जा डेवलपर को केवल 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करवानी होगी। यह जमानत राशि 25 वर्षों के उपरान्त डेवलपर को वापिस कर दी जाएगी।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण स्तर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्प है इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प विद्यार्थियों ने नशे दुष्प्रभावों पर प्रहार करती हुईं पेंटिग्स भी बनाई

कांगड़ा जिला के 152 स्कूलों में पहुंचेगा संवाद अभियान: डीसी धर्मशाला, 18 नवंबर । जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। जिला के...
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी शीघ्र खाते से आधार लिंक करवाएं

ऊना, 25 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने     प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का आहवान किया है कि जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार के साथ लिंक नहीं है। वह अपना बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कला एवं रंगोत्सव का मंत्री धर्मानी ने किया शुभारंभ : विकसित भारत के सपने को साकार करने में स्कूलों और बच्चों की भूमिका होगी अहम – धर्मानी

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 6 नवम्बर :  हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर शहरी आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बुधवार को घुमारवीं में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को जिला व उपमण्डल स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस  दरबार हाल में होगा आयोजित-एसडीएम चम्बा

 उपायुक्त अपूर्व देवगन करेंगे अध्यक्षता शहरी क्षेत्र के बीएलओ सहित नए मतदाताओं कार्यक्रम में  लेंगे भाग एएम चम्बा। 18 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला  व उप मंडल...
Translate »
error: Content is protected !!