लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता- DC मनमोहन शर्मा

by
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
सोलन  : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस वर्ष सोलन में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार उनके साथ सोलन में होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं ज़िला वासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यातिथि प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। वह तदोपरांत पुलिस तथा गृह रक्षा एवं एनसीसी सहित अन्य टुकड़ियांें द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्वाभ्यास 22 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से ठोडो मैदान में आयोजित होगा। इसके लिए ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220089 तथा सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के मोबाईल नम्बर 98052-73894 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस सम्बन्ध में गठित समिति द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची सभी विभाग सहायक आयुक्त सोलन के कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं।
उन्होंने नगर निगम सोलन को निर्देश दिए कि शहीद स्मारक तथा समारोह स्थल की उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने अन्य सम्बद्ध विभागों को भी सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सहायक आयुक्त सोलन डॉ. स्वाति गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रायलिटी की फर्जी पर्चियों के घोटाले में लिप्त लोगो को आप नेता बचाने की कर रहे कोशिश : निमिषा मेहता

किसी आप सरकार के प्रतिनिधि व किसी अफसर का इस घोटाले पर मूंह ना खोलने से लगता है घोटाले में लिप्त लोग आप सरकार के चहेते गढ़शंकर । जिला रोपड़ के पुलिस थाना नंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के सुल्तानपुर में नशा कारोबार का पर्दाफाश : मां-बेटा चिट्टे सहित गिरफ्तार, लाखाें का कैश और 12 मोबाइल बरामद

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला शहर के स्ट्रीट वेंडर्स 11 फरवरी तक जमा करवाएं दस्तावेज

एएम नाथ। धर्मशाला, 04 फरवरी। धर्मशाला शहर में रेहड़ी फहड़ी एवं अन्य पथ विक्रेता 11 फरवरी 2025 तक किसी भी कार्यदिवस के दौरान अपना पुराना स्ट्रीट वेंडिंग कार्ड व अन्य दस्तावेज, राशन कार्ड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

बैजनाथ, 17 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा...
Translate »
error: Content is protected !!