रीजों को सुविधा और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए खोले जायेंगे ‘सुविधा केंद्र’: मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

by

जालंधर : पंजाब सरकार मरीजों को सुविधा और सटीक जानकारी प्रदान करने और उनकी जरूरत के अनुसार डॉक्टरों के पास ले जाने के लिए राज्य में पहली बार सभी सरकारी अस्पतालों में रोगी सुविधा केंद्र खोल रही है। शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, अशोक मित्तल और लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू भी मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि यह केंद्र एक सुविधा केंद्र है मरीजों के लिए इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों के गेट खोले जायेंगे।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में बैठने की उचित व्यवस्था के अलावा मरीजों की जरूरत के अनुसार डॉक्टरों के संबंध में सारी जानकारी स्टाफ द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बीमार एवं बुजुर्ग मरीजों को स्टाफ द्वारा चिकित्सक कक्ष तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 98 प्रतिशत मरीज आम आदमी क्लीनिक द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट हैं।

नशे से पीड़ित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लिए गए अहम फैसले के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए उन्हें कौशल विकास पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास पाठ्यक्रम उन्हें रोजगार के योग्य बनाएगा, जिससे वे दोबारा नशे की दलदल में नहीं फंस सकेंगे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नशा करने वालों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि वे अन्य लोगों की तरह सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की सूरत बदलने के लिए तंदुरुस्त मिशन पंजाब शुरू किया गया है और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए फंड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिला, अनुमंडल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन एवं दवाओं की उपलब्धता के निर्देश जारी किये गये हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डॉ. अमित महाजन व अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ओपन डिबेट में विपक्षी नेता नही पहुंचे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस , शिरोमणि अकाली दल व् भाजपा पर जमकर साधे निशाने

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को सभी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ओपन डिबेट में विपक्षी नेता नही पहुंचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी मुद्दों पर आपनी...
article-image
पंजाब

तीनों पंचायतों बीनेवाल,टिब्बियां और पिपलीवाल में अगर सर्वसमिति से चुनाव होता तो सभी गावों के विकास के लिए देंगे पचास पचास हजार : राणा राम लुभाया

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल के समाज सेवी राणा राम लुभाया ने स्पष्ट कहा कि गांव बीनेवाल के अंतर्गत पड़ती तीनों पंचायतों बीनेवाल , टिब्बियां और पिपलीवाल में अगर सर्वसमिति से चुनाव होता है तो...
article-image
पंजाब

बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से सुखबीर सिंह बादल ने माफी मांगी

अमृतसर :  शिरोमणि अकाली दल के 103 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर पहली बार अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई श्री गुरु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने पूरा किया महिलाओं को 1500 का वादा – मुकेश अग्निहोत्री

बीजेपी करती रही गुमराह, हमने खाते में भी डाल दिए पैसे एएम नाथ । ऊना, 19 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने...
Translate »
error: Content is protected !!