राष्ट्रीय युवा दिवस का सूत्रधार कला संगम कुल्लू के परिसर में किया आयोजन : कुल्लू के अलग अलग विकासखंडो से आए हुए लगभग 70 युवाओं ने लिया भाग

by
कुल्लू :  युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा गत दिवस 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन सूत्रधार कला संगम कुल्लू के परिसर में किया गया । इस अवसर पर, समूहगान, एकल गायन, चित्र कला लेखन , निबन्ध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें जिला कुल्लू के अलग अलग विकासखंडो से आए हुए लगभग 70 युवाओं ने भाग लिया।
राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारम्भ मुखातिथि दिनेश सेन अध्यक्ष सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने दीप प्रवज्वलित कर किया।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कु० कविता ठाकुर ने बताया की युवा दिवस के अवसर पर 5 विधाओ में प्रतियोगिताएं करवाई गयी ।उन्होंने कहा कि समूह गान में सूत्रधार कला संगमप्रथम,राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तान पुर ने दूसरा, एकल गायन में दया नंद प्रथम,कैलाश दूसरे व धनमन्ती ने तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम,सृष्ठि दूसरे, व गुंजन तृतीय , चित्र लेखन में सार्थक प्रथम, सपना दूसरे व सृष्ठि तीसरे, व निबन्ध लेखन में शानू पहले , राजपाल दूसरे तथा शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओ को ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मोबाइल ऐप के माध्यम से कराएं पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी

धर्मशाला, 26 जुलाई। तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे भारत सरकार द्वारा...
हिमाचल प्रदेश

यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव :  दूसरे दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , कल पहले दिन मात्र एक उमीदवार ने नामांकन पत्र किए थे दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षद चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी गंूजा गांव हरनेड़ का नाम

हमीरपुर 01 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से प्राकृतिक खेती मंे एक नई शुरुआत करने वाले हमीरपुर के निकटवर्ती गांव हरनेड़ और इस गांव के प्रगतिशील किसान ललित कालिया के मॉडल का उल्लेख...
Translate »
error: Content is protected !!