प्रदेश स्तरीय 54वे पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियों को लेकर धर्मपुर विधायक की अध्यक्षता में की गई बैठक

by

समारोह के सफल आयोजन को लेकर दिये गये सभी अधिकारियों को दिशानिर्देश ।

धर्मपुर (मंडी) 15 जनवरी-54वे पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियों को लेकर आज धर्मपुर विधायक चंद्र शेखर की अध्यक्षता में वृत कार्यालय जल शक्ति विभाग धर्मपुर के सम्मेलन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी भी मुख्यत: उपस्थित थे। बैठक में धर्मपुर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विधायक ने बताया कि इस बर्ष पूर्ण राज्यत्व दिवस के समारोह का आयोजन 25 जनवरी को प्रदेश सरकार द्वारा धर्मपुर में मनाया जाना प्रस्तावित किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे।

विधायक धर्मपुर चंद्र शेखर ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को समारोह की सभी तैयारियों को लेकर उचित निर्देश दिये ताकि इस समारोह को भव्य रूप दिया जा सके।

बैठक से पहले उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने डा o सर्वपल्ली राधाकृष्णन डिग्री कॉलेज धर्मपुर के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया जहां यह भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा । उन्होंने मुख़्यमंत्रीके धर्मपुर आगमन की तैयारियों को लेकर खोपुआं हेलीपैड का भी दौरा किया।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी धर्मपुर राजेंद्र गौतम, लोक निर्माण अधीक्षक अभियंता विवेक शर्मा, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम , अधिशाषी अभियन्ता सुनील चंदेल , जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता नंद लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार द्वारा किए गए घोटाले को अपराध नहीं मानती कांग्रेस : देश के सामने झूठ बोलने से बेहतर है न्यायालय के सामने पक्ष रखे कांग्रेस : जयराम ठाकुर

कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा बाबा साहेब और संविधान का अपमान किया,  जयराम ठाकुर ने रोपवे के माध्यम से जाकर मां बगलामुखी का दर्शन किया एएम नाथ। मंडी :  मंडी में पत्रकारों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से मिला एक व्यक्ति का शव

एएम नाथ। रामपुर :  शिमला की तहसील रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर को शनिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों की अनदेखी नहीं चलेगी : डॉ. जनकराज

विधानसभा में गूंजा LADA फंड का मुद्दा, विधायक डॉ. जनकराज ने उठाई पारदर्शिता और समयबद्ध खर्च की मांग डॉ. जनकराज ने LADA राशि के उपयोग में देरी पर सरकार को घेरा एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!