चरस रखने के अपराध में चंबा के अजय कुमार को 12 वर्ष के कठोर कारावास : 1.20 लाख रुपये जुर्माना

by
एएम नाथ। मंडी  :    विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने अजय कुमार पुत्र अमरो, गाँव सद्रोथा, जिला चम्बा के निवासी को 2.610 किलोग्राम चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 12 वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक लाख बीस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यदि दोषी जुर्माना अदा करने में विफल रहता है तो इस स्थिति में अदालत ने दोषी को 14 महीने के अतिरिक्त साधारण कारावास को भुगतने की सजा सुनाई है।
जिला न्यायवादी मण्डी विनोद भारद्वाज ने बताया कि  01-09-2022 को अन्वेषण अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक दौलत राम पुलिस टीम के साथ नाकाबन्दी हेतु पूंघ फोरलेन सड़क पर मौजूद था और आने जाने वाली गाड़ियों को चैक कर रहा था। उस समय 6:15 बजे शाम को सुंदरनगर की तरफ से एक सफ़ेद रंग की गाड़ी न० HP-01K-6389 आ रही थी, गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को 30-45 फीट पीछे ही रोक दिया और गाड़ी को पीछे करने लगा।
गाड़ी के भीतर एक ही व्यक्ति (चालक) बैठा था। चालक की इस हरकत को देखकर अन्वेषण अधिकारी को गाड़ी में किसी वन उपज व आबकारी पदार्थ के रखे होने का शक हुआ, जिस कारण से गाड़ी को रोका गया और चालक से गाड़ी को पीछे करने का कारण पूछा गया तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। चालक के घबराने और सन्तोषजनक उत्तर न देने के कारण अन्वेक्षण अधिकारी ने गाड़ी की तलाशी लेना उचित समझा। तलाशी के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करके गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के भीतर से 2.610 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। जिस पर अजय कुमार के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर, जिला मण्डी में अभियोग सख्या 178 /2022 दर्ज हुआ था।
मामले की जाँच अन्वेक्षण अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक दौलत राम, पुलिस थाना सुंदरनगर, ने अमल में लायी थी और छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी द्वारा अदालत में दायर किया था।
इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी जिला न्यायवादी, विनोद भारद्वाज द्वारा अमल में लाई गई  और अभियोजन पक्ष ने अदालत में इस मामले से सम्बन्धित 10 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक, शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल करने के दिये निर्देश : मरम्मत और स्कीमों की बहाली में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी कहा उप मुख्यमंत्री ने

शिमला 11 जुलाई – प्रदेश में पेयजल की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ किया : मशरूम की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों, उत्पादकों, उद्यमियों और उद्योगों को एक मंच पर आने का किया आह्वान

एएम नाथ।  सोलन  :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मशरूम की जीवन अवधि (शेल्फ लाइफ) बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा में बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार, दो की मौत एक घायल

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के तीसा उपमंडल के नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की पर मतगणना की तैयारियां पूरी

एएम नाथ। शिमला, 12 जुलाई : प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की गणना शनिवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!