जिला स्किल समिति की बैठक में कौशल विकास कोर्सों पर की चर्चा : बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता – DC हेमराज बैरवा

by
हमीरपुर 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत जिला स्किल समिति की सातवीं बैठक उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें रोजगार-स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्साें की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में स्टार हब्ब फाउंडेशन के लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उपायुक्त ने इन लाभार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने निगम की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार, जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल ने बाँधा समां, कुल्लू व लाहौल नाटी ने दर्शकों का जीता दिल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 26 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन आयोजित सूफ़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों की ठगी : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

9 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी एएम नाथ। होशियारपुर :  पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों से विदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल में लगभग 5 करोड़ 50 लाख रूपए से बनाया जाएगा जिला पंचायत संसाधन केंद्र: वीरेंद्र कंवर

ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बसाल पंचायत में लगभग 7 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बसाल पंचायत में 5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पठियार स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को मिलेगा सम्मान: आरएस बाली

नगरोटा , 30 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे...
Translate »
error: Content is protected !!