कालेवाल बीत की पहाडिय़ों में माईनिंग माफिया दुारा जेसीवी व अन्य मशीनों के करीव दस एकड़ तक अवैध माईनिंग कर पहाडियों जा रहा खोदा

by

माईनिंग माफिया ने एक कूंए का भी नामो निशान मिटा दिया
एसडीएम के निर्देशें पर वन विभाग व माईनिंग विभाग के अधिकारी अवैध माईनिंग की जगह ढूंढने देर शाम निकले
अजायब सिंह बोपाराय  ; गढ़शंकर  : तहसील गढ़शंकर के अंतगर्त पड़ते ईलाका बीत शिवालिक की पहाडिय़ों में जिला रोपड़ के गांव खेड़ा कमलोट में लगे एक क्रेशर दुारा दस एकड़ से ज्यादा पहाड़ी क्षेत्र में अवैध माईनिंग कर पहाड़ी खोदने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके ईलावा माइनिंग माफिया ने एक कूएं का नामो निशान मिटा दिया। लेकिन अधिाकारियों से जब इस संबंध में संपर्क किया जाता है तो अनभिज्ञता जताते हुए एक ही बात कहते है कि हमें तो पता नहीं अगर एसा है तो पता करवा लेते है।
गांव कालेवाल बीत में शिवालिक पहाडिय़ों में गांव की पानी की टंकी के साथ लगते रास्ते के साथ ही पहाडिय़ों के वीच में माईनिंग माफिया ने जेसीवी व अन्य मशीनें चला कर करीव दस एकड़ पहाड़ी के वीच और पहाड़ो को खोद डाला और पत्थर से निकाल ले जाते है और बाद में खड्डों में मिट्टी डाल कर अवैध माईनिंग का नामो निशान मिटा देते है और किसी भी विभाग की टीम मौके पर पहुंचने से पहले ही माईनिंग माफिया सभी मशीनिरी मौके से गायव कर देता है और माईनिंग की जगी को भी समतल कर दिया जाता है।
आशंका है कुछ क्रैशर जिला रोपड़ में लेकिन अवैध माईनिंग जिला होशियारपुर कर रहे : जिला रोपड़ के खेड़ा कमलोट व नानगरां में अन्य जगह पर क्रैशर बड़ी संख्यां में लगे है और वहां पर हाईर्कोट की सखती के बाद संबंधित विभागों ने कारवाई की है और कई क्रैशर बंद कर दिए लेकिन उन्में से अधिकांश क्रशर के रात के अंधेरे में माईनिंग करते हुए शरेआम क्रैशर चलाते है। इन क्रशरों में से ही कुछ क्रशर वाले अवैध तरीके से गढ़शंकर की पहाडिय़ों को खोदने में लगे है। लेकिन दोनों जिलों के संबंधित विभागों के अधिकारी एक दूसरे का ऐरिया बता कर अपने फर्ज की इतिश्रि  कर लेते है। लेकिन कारवाई के नाम पर नतीजा शून्य ही रहता है।
वन विभाग व माईनिग विभाग के अधिकारी हर बार कहते है पता कर लेते है : गढ़शंकर में कही भी अवैध माईनिंग हो रही हो तो वन विभाग व माईनिंग विभाग के अधिकारियों को रटा रटाया जबाव होता है कि अवैध माईनिंग हो रही कोई बात नहीं पता करते है। जिससे साफ हो जाता है दोनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपने स्त्तर पर अवैध माईनिंग रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाते है।
सेवानिवृत वैटनरी इंस्पेकटर राणा जसवीर सिंह : अवैध माईनिंग करने वालों के खिलाफ संबंधित विभागों को तुंरत कारवाई करनी चाहिए। माईनिंग माफिया लगातार अवैध माईनिंग कर पहाडिय़ों का नामोनिशान मिटाने में जुटा है। लेकिन वर्षो से विभिन्न विभागों दुारा कभी भी ठोस कारवाई नहीं की गई। दोनों जिलों के प्रशासन को मिलकर पूरे मामले की जांच के लिए जांच टीम का गठन कर जांच में अवैध माईनिंग के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवई करनी चाहिए।
डीएफओ हरभजन सिंह : पता कर लेते है मुझे पता नहीं है रेजर की डयुटी लगाते है पता कर लेते है कि उकत एरिया गढ़शंकर में पड़ता है या जिला रोपड़ में पड़ता है।
एसडीएम शिवराज यिंह बल : एसडीएम शिवराज सिंह से अवैध माईनिंग के बारें में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होनें कहा कि अभी पता कर कारवाई की जाएगी। लेकिन इसी के एसडीएम के निर्देशों पर माईनिंग विभाग व वन विभाग के अधिकारी अवैध माईनिंग जगह की और दौड़ पड़े और अवैध माईनिंग की जगह के बारे में फोन कर पता करने लगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान महापंचायत मुजफरनगर में आल इंडिया जाट महासभा हर जिले से दस दस गाडिय़ों में किसानों को जत्थे लेकर शामिल होगी : हरपुरा

गढ़शंकर: मोदी सरकार दुारा बनाए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए एमएसपी की गंरटी लेने के लिए चल रहे किसानी संघर्ष के चलते मुजफरनगर में सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा ेकी जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

Ammy Virk was elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.4 : The general body meeting of the Punjabi Film and Television Actors Association (PFTAA) was held at Rattan College, Mohali. The meeting was conducted by senior artist Malkit Rauni. A new...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : नरवाणा खास में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 जून। उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत नरवाणा खास में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!