दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल होशियारपुर पुलिस ने किए गिरफ्तार : तीन अन्य फरार, एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के नाम पर वसूली करके खिसकने की फिराक में थे

by

मुकेरियां/ होशियारपुर :   दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को होशियारपुर पुलिस ने जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी बिना नंबर की स्कॉर्पियो में मुकेरियां पहुंचे।  यहां एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के नाम पर वसूली करके खिसकने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

                       पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पांच हेड कांस्टेबल मनोज, राजा, जोगिंदर सिंह, दसबीर सिंह और श्री पाल एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मुकेरियां पहुंचे। इस दौरान वह बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए मुकेरियां निवासी हरप्रीत सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने हरप्रीत के खिलाफ दिल्ली में दर्ज एक मामले का हवाला दिया और उसके भगोड़ा होने की बात कही।  आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। उसे छोड़ने के बदले घरवालों से डेढ़ लाख रुपये लिए। इस बीच किसी मुखबिर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग मुकेरियां से किसी को अगवा करके ले जा रहे हैं। तुरंत ही दसूहा पुलिस ने नाका लगा कर गाड़ी को रोका। इस दौरान जोगिंदर सिंह, दसबीर सिंह और श्रीपाल तो भाग निकले लेकिन मनोज और राजा को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से वसूली गई डेढ़ लाख रुपये की नकदी मिली है।

पुलिस के अनुसार मनोज व राजा से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं जबकि बाकी तीन में से दो बर्खास्त हैं। एक हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। पांचों ने मिलकर एक गैंग बना रखा है। ये दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में भगोड़ा घोषित आरोपियों के घर दबिश देकर कर उनकी गिरफ्तारी का दबाव बना कर परिवार से पैसा ऐंठते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 384 और 208 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC व SSP ने नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र का दौरा कर मरीजों को किया प्रेरित – नशे की गिरफ्त से बाहर आना एक साहसिक कदम है और जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध : DC कोमल मित्तल

 जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से केंद्र में चलाए जा रहे हैं तीन स्किल कोर्स होशियारपुर, 4 जनवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुनर्वास...
article-image
पंजाब

पंडित किशोरी लाल शर्मा ने अपने भाई पंडित प्रेम नाथ के साथ अपने पैतृक गांव भवानीपुर में माता हरि देवी के मंदिर में माथा टेका

गढ़शंकर।  अमेठी से सांसद और सीनियर कांग्रेस नेता पंडित किशोरी लाल शर्मा ने आज अपने भाई पंडित प्रेम नाथ के साथ अपने पैतृक गांव भवानीपुर में माता हरि देवी के मंदिर में माथा टेका।...
article-image
पंजाब

सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा नई दिल्ली में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत विशेष अतिथि के रूप में हुए शामिल *नई दिल्ली/दलजीत अजनोहा : सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा नई दिल्ली में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!