राहुल गांधी की यात्रा को रोकने का किसी में दम नही : भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

by

शिमला : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। वह असम के नगांव पहुंचे। वे यहां बोर्दोवा थान में संत श्री शंकरदेव के जन्मस्थल पर दर्शन करने आए थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई।  इसी संबंध में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने कहा कि राहुल गांध की यात्रा को रोकने का किसी में दम नहीं है।

‘राहुल गांधी की यात्रा को रोकने का किसी में दम नहीं :  सीएम ने कहा कि राहुल गांधी देश की एकता और अखंडता की न्याय यात्रा कर रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि देश के किसी राज्य की भूमि पर जाकर कोई भी यात्रा शुरू कर सकते हैं । उनको रोकना उचित नहीं है । उनको रोकने की जो भी कोशिश कर रहे हैं, वह गलत है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने का वैसे तो किसी में दम नहीं है।  हिमाचल सीएम ने कहा कि राहुल गांधी खुद इतने मजबूत व्यक्ति है कि वह इन चीजों से घबराने वाले नहीं है । अड़चन पैदा कर सकते हैं। इसकी कोशिश भी की जा रही है। इससे वे लोग गलत मानसिकता का अपना परिचय दे रहे हैं।  लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और अपनी यात्रा शुरू करने का अधिकार होता है। इस प्रकार की बयान बाजी असम के मुख्यमंत्री, महज लोगों का इस यात्रा से ध्यान बांटने के काम के लिए कर रहे हैं। उनकी यात्रा को देश के हर राज्य में पूरा सहयोग मिल रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने प्रेम कुमार धूमल से की भेंट, रंजना के परिजनों को ढांढस बंधाया

एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम पूूछा और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में रेलवे के स्टाफ क्वार्टर में लगी भयानक आग, पति-पत्नी और बच्ची की जलकर मौत : आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी भी हुआ घायल

एएम नाथ। नई दिल्ली :  एक बिल्डिंग में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत तीसा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम- एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल ने की अध्यक्षता

चंबा 5 दिसंबर : एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय तीसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत में जिला के 98.01 प्रतिशत परिवारों का हुआ पंजीकरणः डीसी

जिला ऊना के पात्र 24,456 परिवारों में से 23,990 परिवारों ने पंजीकरण करवाया ऊना – आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला ऊना में 98.01 प्रतिशत परिवारों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!