नशा निवारण अभियान में सकारात्मक भूमिका के लिए दिलाई शपथ : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामवासी – डॉ. शांडिल

by
कसौली  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों से आग्रह किया है कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं। डॉ. शांडिल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणी के जखरौडा गांव में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में जहां विभिन्न विभाग प्रदर्शनियों के माध्यम से वर्तमान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इन शिविरों का लाभ उठाएं।
उन्होंने इन अवसर पर नशा निवारण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नशा निवारण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए शपथ भी दिलाई।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर बेटी जन्मोत्सव के तहत क्षेत्र की 06 कन्याओं को सम्मानित किया। उन्होंने अन्न प्रराशन संस्कार भी सम्पन्न करवाया।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत कसौली विधानसभा क्षेत्र के मझोल तथा मसूलखाना के तीन पात्र व्यक्यिों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाए।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध पर्वतीय लोक कला मंच दाड़वा के कलाकारों द्वारा लोगों को गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कलाकारों द्वारा नशा निवारण पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।
मेगा स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक रोगियों की जांच की गई। 20 आभा आईडी बनाई गई है।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति कसौली के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ शिव दत्त ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत नारायणी के प्रधान श्री राम, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, पुलिस उप अधीक्षक परवाणु प्रणव चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 करोड़ से होगी ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग, पंडोगा में 10 करोड़ से बनेगी रोप-वे परियोजना : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन हरोली को 2027 तक शत-प्रतिशत पेयजल व सिंचाई सुविधा से संपन्न बनाने का लक्ष्य रोहित जसवाल।  हरोली , 29 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब-हिमाचल में तनातनी के बीच SGPC एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने हिमाचल प्रदेश में सिख विरोधी गतिविधियों की निंदा की

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल में पंजाबी युवाओं का विरोध और पंजाब में हिमाचल की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें चस्पा करने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

अभियान की सफलता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक एएम नाथ। चम्बा : जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CRS ऐप लॉन्च : जनगणना के लिए अमित शाह ने किया : जानिए घर बैठे कैसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली :  गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनगणना भवन में नागरिक पंजीकरण प्रणाली यानि की CRS (Civil Registration System ) ऐप लॉन्च किया।  इस ऐप के जरिए कोई भी आम आदमी किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!