पंजाब में आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा : मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए रेड अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी

by

चंडीगढ़ :   पंजाब में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, अगर 22 जनवरी के दिन के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री रहा है, जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि इन दिनों में अधिकतम तापमान आमतौर पर 16 से 18 डिग्री के बीच होता है, वहीं तापमान लगभग 8 से 9 डिग्री कम होता है। जनवरी में चार बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ चुकी है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर ने कहा है कि आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए रेड अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि येलो अलर्ट उसके बाद ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

हालांकि ठंड गेहूं की फसल के लिए तो असरदार है, लेकिन सब्जियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को सलाह है कि सब्जियों में थोड़ा पानी लगा लें। उन्होंने कहा कि मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा हैं। जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुलझे हुए नेता व अच्छे व्यक्तित्व के मालिक हैं हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी : पूर्व सांसद खन्ना

पूर्व सांसद खन्ना ने हरियाणा मुख्यमंत्री को भेंट की स्वयं रचित पुस्तक सामाजिक चिंतन होशियारपुर 15 मई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी सुलझे हुए...
article-image
पंजाब

स्कालरशिप स्कैम को लेकर खिलाफ आप के कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश के कार्यालय के समकक्ष की भूख हड़ताल

नवांशहर। आम आदमी पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष बलवीर करनाणा की अगुवाई में आज नवांशहर में डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया जिसमें बलवीर करनाणा भूख हड़ताल पर बैठे। बलवीर करनाणा, संतोष कटारिया...
article-image
पंजाब

केजरीवाल की बिजली ग्रंटी हर वर्ग के लिए लाभदायक होगी – विधायक रौड़ी

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी पंजाब शाखा द्वारा आगामी विधानसभा के चुनावों की तैयारी हेतु विरोधियों पर हमलावर रुख अख्तयार करते पंजाब में महंगी बिजली तथा लगाए जा रहे लंबे बिजली कटों खिलाफ एक विशेष...
article-image
पंजाब

विधानसभा में खोली अवैध खनन की परतें खनन मंत्री हरजोत बैंस ने

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में अवैध माइनिंग पर जमकर हुई बहस के उपरांत वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्षी नेता लोग जितने मर्जी धरने लगा ले। जिसने भी करप्शन...
Translate »
error: Content is protected !!