डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया 

by
गढ़शंकर, 25 जनवरी : चुनाव कमिशन भारत की हिदायतों अनुसार डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में 14वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इस मौके छात्रों को लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतमयी चुनाव में भाग लेने के लिए प्रण करवाया गया। इस मौके प्रो. सुलेंद्र पाल नोडल अधिकारी सवीप ने छात्रों को बिना किसी भय, लालच या किसी अन्य प्रभाव से मुक्त होकर सही वोटिंग संबंधी प्रेरित किया। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को अपने वोट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. कमलइंदर कौर प्रिंसिपल डीएवी कालेज ने विद्यार्थियों को देश की तरक्की में योगदान डालने के लिए अपने नेता के चुनाव के लिए निष्पक्ष वोटिंग का महत्व समझाया। प्रोफेसर कामना ने शपथ दिलवाई तथा प्रोफेसर रशपाल कौर ने मंच संचालन किया।
फोटो कैप्शन:
राष्ट्रीय वोटर दिवस पर शपथ उठाते विद्यार्थी व स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी : हर्ष महाजन

एएम नाथ । शिमला : राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि यह बयान कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और निराशा को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में योग्य लोगों के लिए कोई जगह नहीं : मनीष तिवारी की टिप्पणी के बाद भाजपा की कड़ी यह दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस में ”योग्य व्यक्तियों” के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब कांग्रेस सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। रतन इमिग्रेशन मैहतपुर द्वारा वीजा काउंसलर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इनमें वीजा काउंसलर के 4 पद, ऑफिस एग्जिक्यूटिव के 6 पद, एचआर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जयराम ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस और हिमाचल राज्यत्व दिवस की बधाई

हिमाचल के स्वाभिमान का दिन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। ​सोलन (कुमारहट्टी) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन के कुमारहट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!