शीघ्र भर्ती होंगे 2000 नर्सिंग ऑफिसर – प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान – डॉ. शांडिल

by
पंजैहरा में 36 शिकायतों का किया गया निपटारा
नालागढ़ :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्तरोन्नत कर रही है। अभी तक 50 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों में 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात कर दिए गए हैं। डॉ. शांडिल आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजैहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही 2000 नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि 200 चिकित्सक शीघ्र तैनात किए जाएंगे। इन नियुक्तियों के माध्यम से लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक्स शल्य चिकित्सा आरम्भ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। राज्य सरकार ने अध्यापकों के 5291 पद भरने का निर्णय लिया है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जल शक्ति विभाग में भी विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जा रहे हैं।
श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने के लिए प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की वेबसाईट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नियमित रूप से सभी ज़िलों में रोज़गार मेले आयोजित कर रही है ताकि युवाओं को उनके घर के समीप आशा के अनुरूप रोज़गार मिल सके।
उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से लोग बिना किसी डर के अपनी समस्या प्रशासन के सम्मुख रख पा रहे हैं और अधिकारी बिना किसी दबाव के समस्याओं का समाधान करने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने में प्रदेश सरकार सफल हो रही है।
डॉ. शांडिल ने खनन अधिकारी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि नालागढ़ उपमण्डल में अवैध खनन पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को इस दिशा में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पंजैहरा में कुन्डलू खड्ड में गन्दा पानी छोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकरियों को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि लोगों के राजस्व सम्बन्धी विभिन्न मामले तथा पेयजल और विद्युत से सम्बन्धित शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटारा हो। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि विभिन्न मांगों पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर सभी को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई दी।
उन्होंने इस अवसर पर नशा निवारण अभियान के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए और लोगों को नशा निवारण में सकारात्मक भूमिका की शपथ दिलाई।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के 06 पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बेटी जन्मोत्सव के तहत क्षेत्र की कन्याओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने अन्न प्रराशन संस्कार तथा गोद भराई की रस्म भी सम्पन्न करवाई।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध कलाकारों द्वारा लोगों को गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कलाकारों द्वारा नशा निवारण पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया।
आज आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में कुल 36 शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। 63 मांगों को उचित कार्यवाही के लिए विभिन्न विभागों को भेजा गया। कार्यक्रम में विभिन्न 59 प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 115 तथा आयुष विभाग द्वारा 172 रोगों की जांच की गई। विभाग द्वारा 06 दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर ने पंजैहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गत वर्ष आई आपदा के कारण बेघर हुए परिवारों को आवास निर्माण के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस के महासिचव हरदीप बावा ने इस अवसर पर आग्रह किया कि आपदा परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा जारी विशेष पैकेज के तहत समुचित सहायता मिले और आपदा ग्रस्त आवासों का पुनः निरीक्षण करवाया जाए। उन्होंने नागरिक अस्पताल नालागढ़ में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल कर्मियों के सभी पद भरने की मांग की।
खण्ड कांग्रेस समिति नालागढ़ के अध्यक्ष हुसन चंद, ग्राम पंचायत पंजैहरा के पंचायत राजेन्द्र कुमार, उप प्रधान गोपाल कृष्ण, क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, अन्य प्रतिनिधि, पुलिस उप महा निरीक्षक मोहित चावला, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, पुलिस उप अधीक्षक फिरोज खान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की चैंपियन बनी खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधों के तहत चल रहे बब्बर अकाली मैरोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम ने इंटर कालेज फुटबाल मुकाबलों में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की चैंपियन बनने का सम्मान...
article-image
पंजाब

बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज : कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

बंगाणा (ऊना), 1 जून. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम...
article-image
पंजाब

डीसी और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

ऊना, 29 मई। जिला में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावा को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University ink

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 1 :  Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, and Chandigarh Management Association (CMA) signed a Memorandum of Understanding (MoU) to strengthen industry-academia collaboration and create enhanced learning and career opportunities for students....
Translate »
error: Content is protected !!