हवा की रफ्तार से बात करने वाली इस कार की भारत में एंट्री : 3 घंटे में पहुंच सकते हैं दिल्ली से अयोध्या

by

नई दिल्ली : लक्जरी सेगमेंट की कार बनाने वाली कंपनी पोर्शे ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कार Macan EV का भारत में खुलासा कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दो वेरिएंट हैं लेकिन भारत में कंपनी सिर्फ कार का टर्बो वेरिएंट ही लॉन्च करेगी। बता दें कि कंपनी ने मैकन टर्बो EV के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कार की डिलीवरी साल की दूसरी छमाही में शुरू होने वाली है। कंपनी के इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 1.65 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं पोर्शे की अपकमिंग कार के बारे में विस्तार से।

फुल चार्ज पर 591 किमी दौड़ेगी कार :  अपकमिंग कार के मैकन टर्बो वेरिएंट में ग्राहकों को 630bhp का पावर आउटपुट मिलता है जो 1130Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार मात्र 3.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 260 kmph है। इस कार में ग्राहकों को 591 किमी की WLTP रेंज मिलती है। अगर टॉप स्पीड के हिसाब से देखें तो को व्यक्ति दिल्ली से अयोध्या की 688 किलोमीटर की दूसरी 2.64 घंटे में पूरी कर सकती है।

21 मिनट में हो जाएगी 80 पर्सेंट तक चार्ज  :  अपकमिंग कार के मैकन 4 वेरिएंट में ग्राहकों को अधिकतम 402bhp का पावर आउटपुट मिलता है जो 650Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार महज 5.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। कार की टॉप स्पीड 220 kmph है। यह कार ग्राहकों को 95 kWh बैटरी पैक के साथ 613 किमी की रेंज देने का दावा करती है। वहीं, कार केवल 21 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज होने में सक्षम है।

10.9 इंच स्क्रीन से लैस है कार :  अगर कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें फुल लक्जरी का अनुभव होता है। पोर्शे के इस कार में ग्राहकों को 12.6 इंच की राउंडेबल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.9 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को एक ऑप्शनल 10.9-इंच का टचस्क्रीन भी मिलता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ में बढ़ी स्कूलों की छुटि्टयां, अब 14 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

एएम नाथ। चंडीगढ़ : भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब स्कूल 13 जनवरी यानी लोहड़ी...
article-image
पंजाब

A seminar on Safety and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.22 :  A seminar on Safety and Welfare Scheme of Workers was organized at kuantum Papers Limited, Saila Khurd. Around 50 workers participated in the event, all these workers were given detailed information...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त ने सिखों की भावनाएं आहत करने के आरोप में पंजाब के शिक्षा मंत्री को छह अगस्त को तलब किया

चंडीगढ़, चार अगस्त  :  अकाल तख्त ने सोमवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पांच ‘सिंह साहिबान’ (उच्च सिख ग्रंथियों) के समक्ष...
article-image
पंजाब

पटवारी व जिलेदार के पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 अगस्त को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में होगी : अपनीत रियात

होशियारपुर:डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से 8 अगस्त को राजस्व पटवारी, जिलेदार व नहरी पटवारी की भर्ती के लिए ली जाने वाली लिखित...
Translate »
error: Content is protected !!