जोगिन्दर नगर में बतौर एसडीएम मनीश चौधरी ने संभाला कार्यभार

by
जोगिन्दर नगर, 30 जनवरी- जोगिन्दर नगर में मनीश चौधरी ने आज बतौर एसडीएम कार्यभार संभाल लिया। 2020 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीश चौधरी इससे पहले चंबा में बतौर उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यरत थे। मनीश चौधरी हिमाचल प्रशासनिक सेवा में आने के बाद चंबा जिला के तीसा व मंडी जिला के धर्मपुर में भी बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। मनीश चौधरी ने राजस्व विभाग में वर्ष 1998 में बतौर नायब तहसीलदार अपनी सेवाएं आरंभ की थी तथा वर्ष 2010 में बतौर तहसीलदार तथा वर्ष 2020 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए हैं।
इस मौके पर उन्होने कहा कि बतौर एसडीएम वे जोगिन्दर नगर क्षेत्र में सरकार के दिशा निर्देशों के तहत विभिन्न विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में समयबद्ध कार्य करने का हरसंभव प्रयास करेंगे ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हे जोगिन्दर नगर वासियों की बतौर एसडीएम सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है तथा क्षेत्र की सेवा करने में वे कोई कमी नहीं रखेंगे।
इस अवसर पर निर्वतमान एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा भी मौजूद रहे तथा उन्हें जोगिन्दर नगर में बतौर एसडीएम कार्यभार संभालने की शुभकामनाएं दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गरीव परिवार के तीनों सदस्य बीमार कमाने वाला कोई नहीं, समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता राशि चोर ले उड़े

गढ़शंकर। गांव डल्लेवाल में गरीब परिवार के तीनों बीमार सदस्यों और कमाने वाला कोई नहीं तो इलाज करवाने के लिए समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता के लिए दी राशि अज्ञात चोरों ने रात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस वर्ष से शुरू होंगे 7 नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी : कॉलेज के नए भवन में लगेंगी इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 19 जून. डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकादमिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारापुर के जंगल में पंचायती जमीन में पड़ती पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग कर चोरी उठाया पत्थर रेत और मिट्टी : पंचायत व लोगो के मौके पर पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी, पोकलाईन मशीनें व टिप्पर लेकर भागे

पंचायत ने माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन एकट तहत कारवाई करने के साथ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर : गांव बारापुर की बलाचौर के गांव चांदपुर रुडक़ी के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बिकाऊ विधायकों का चौकीदार था जसवां परागपुर से : बिकाऊ विधायकों को दूसरी क़िस्त पंचकूला के होटल हॉलिडे इन में मिलनी थी : मुख्यमंत्री

देहरा, 13 मई :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा नौ बिकाऊ विधायकों का चौकीदार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक था। भाजपा हाईकमान के दबाव में उसने बिके विधायकों की एक महीने तक...
Translate »
error: Content is protected !!