मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना : प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियां और नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा

by
एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस युवा संवाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से उन्हें जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहला युवा कांग्रेस संवाद कार्यक्रम बिलासपुर जिला से 17 दिसम्बर, 2023 को आरम्भ हुआ तथा प्रत्येक जिला में यह कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इन कार्यक्रमों के तहत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियांे और नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याण नीतियों को अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रहे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन बहाल की गई, अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना आरम्भ की गई है। इसके अतिरिक्त सरकारी क्षेत्र में 21000 नौकरियां घोषित की गई हैं। गा्रमीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्ज पर निर्भरता कम कर हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है तथा एक वर्ष में अर्थ व्यवस्था में 20 प्रतिशत सुधार आया है।
इस अवसर पर प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, कांग्रेस युवा संवाद से जुड़े मस्त राम, रवि रतन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जाखू मंदिर में शीश नवाया

एएम नाथ। शिमला : राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल एवं   उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

चित्रकला और मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं में बच्चों की शानदार प्रस्तुति नारू नंगल ; सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में पहली बार दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ललिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धंगोटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने बच्चों से की अपील : प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 26 दिसंबर। शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर-बिझड़ी में करोड़ों के शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री : इंद्र दत्त लखनपाल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

मुख्यमंत्री के आह्वान पर बड़सरवासियों से भी की अपने घरों में दीप जलाने की अपील विधायक ने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 21 जनवरी।...
Translate »
error: Content is protected !!