साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

by

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर कुमार के घर पर हवाई फायर किए थे।  आरोपितों के साथ दो तीन अन्य साथी भी थे। जिला पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद की गई पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल दो पिस्तौल, चार कारतूस व दो खाली खोल भी बरामद कर लिए हैं।   वहीं हरियाणा नंबर की वर्ना कार, 12 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपितों की पहचान सूरज सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गहरी मंडी तहसील जंडियाला गुरु अमृतसर व जश्नदीप सिंह उर्फ बल्ली पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपितों पर पहले भी अमृतसर व मुक्तसर में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के केस चल रहे हैं।

 एसएसपी दफ्तर मुक्तसर में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि तीन फरवरी को उन्हें किशोर कुमार पुत्र नेकी राम निवासी गोनियाना रोड गली नंबर नौ मुक्तसर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो फरवरी की देर रात कार पर आए युवकों ने लगी तार को साइड पर करके उसके प्लाट में कार पार्क कर दी।

आरोपितों ने पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर :   जब उसने उक्त युवकों से पूछा कि बिना अनुमति के उन्होंने उसके प्लाट में कार कैसे पार्क कर दी तो इतने में विक्की, जश्नदीप और उनके चार पांच अन्य साथियों ने उनके घर पर ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए। इतने में आरोपितों ने पिस्तौल निकाल कर घर पर दो फायर कर दिए। शिकायत के बाद मामले में पांच आरोपितों विक्की सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गोनियाना रोड, पवनदीप सिंह व जोबन सिंह निवासी रणिके अमृतसर,सूरज सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गहरी मंडी तहसील जंडियाला गुरु अमृतसर व जश्नदीप सिंह उर्फ बल्ली पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी जंडियाला गुरु अमृतसर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विक्की, पवनदीप और जोबन को गिरफ्तार कर लिया गया।   जबकि सूरज व जश्नदीप सिंह फरार चल रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए उन्होंने पुलिस टीमों का गठन किया। विगत दिन फिरोजपुर रोड पर सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सेंट सहारा कालेज के पास एक वर्ना कार नंबर एचआर 26सीसी 3366 आती दिखाई दी।

कार से 150 ग्राम हेरोइन,12 हजार नकदी बरामद :   चालक ने पुलिस टीम को देखकर कार नाके से कुछ दूरी पर पीछे ही रोक ली और पीछे की तरफ मोड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार को घेरा डाल कब्जे में लेकर कार में सवार दो युवकों को काबू कर कार की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 150 ग्राम हेरोइन,12 हजार नकदी,दो मोबाइल फोन बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपनी पहचान सूरज सिंह व जश्नदीप सिंह के रूप में बताई। आरोपितों से दो पिस्तौल,चार कारतूस व दो खोल भी बरामद हुए हैं।

एसपी मनमीत सिंह ने बताया कि पकड़ी गई एक किलो 150 ग्राम हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में करीबन साढ़े चार करोड़ की कीमत है। आरोपित हेरोइन कहां से लेकर आए हैं और कहां डिलीवर करने जा रहे थे, संबंधित पूछताछ अदालत से रिमांड लेकर आरोपितों से हिरासत में की जाएगी। एसपी मनमीत सिंह ने बताया कि आरोपित 25 वर्षीय सूरज सिंह व 23 वर्षीय जश्नदीप सिंह के खिलाफ जंडियाला गुरु अमृतसर व 23-2-2021 थाना सिटी मुक्तसर में पहले भी एनडीपीएस एक्ट का केस चल रहा है। यह केस 8-2-2019 को दर्ज हुआ था। वहीं अब मुक्तसर के सिटी में आर्म्स व थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेजों चोअ में बाढ़ हादसे के पीड़ित परिवारों से कैबिनेट मंत्री जिंपा व सांसद डा. राज कुमार ने की मुलाकात कर किया शोक व्यक्त

लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर किया जा रहा है प्रयास होशियारपुर, 12 अगस्तः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा और सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आज सिविल अस्पताल होशियारपुर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।...
पंजाब , समाचार

एनआरआईज ने किसान अंदोलन में शामिल किसानों के लिए कंबलियां(लोईयों), गर्म जुराबें, तिरपालें, साबुन,तेल, टुथ बरुश आदि समान भेजा|

गढ़शंकर: किसान अंदोलन में शामिल किसान जो दिल्ली के बार्डरों पर जत्थेदार गुरदीप सिंह जर्मनी, हरजीत सिंह ढिल्लों यूएसए, बलवीर लेहल यूएसए, कमलजीत लेहल यूएसए, हरप्रीत परमार यूएसए, बिल्ला भट्टी कनैडा, जसविंदर विरदी ईटली,...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में एक व्यक्ति फैसला करता और भाजपा में सामूहिक फैसला होता : कैप्टन अमरिंदर सिंह

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई तकनीक लाकर सेना को अपग्रेड किया, कांग्रेस के शासन काल में एके एंटनी करीब 10 साल तक रक्षा मंत्री रहे लेकिन उन्होंने सेना के लिए एक भी...
Translate »
error: Content is protected !!