ठंड से पंजाब वासियों को मिलेगी राहत : 2 से 3 दिन तक निकलेगी धूप

by

लुधियाना:    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर कोई वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है।

ऐसे में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह व शाम धुंध छाने का सिलसिला जारी रह सकता है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की मौसम विशेषज्ञ डॉ. पी.के. किंगरा ने बताया कि अब बारिश का स्पैल खत्म हो चुका है। अभी आने वाले 2 से 3 दिन तक धूप निकलेगी। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रह सकता है। सुबह व शाम में धुंध भी छा सकती है लेकिन ठिठुरन वाली सर्दी से लोगों को राहत रहेगी। सोमवार को पूरा दिन अच्छी धूप निकली रही। लोगों को ठंड से राहत रही। दिन का तापमान 18 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय 100 व शाम में 97 फीसदी रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 21 जून: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक स्थानीय गांधी पार्क स्थित कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी गढ़शंकर में डॉ. बिक्कर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत …2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

बठिंडा ।   बठिंडा में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है।  पुलिस ने आरोपी महिला...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली समागम आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर ने सिल्वर जुबली मनाई। कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी के नेतृत्व में चल रहे इस कॉलेज को मान्यता प्राप्त हुए 25 वर्ष होने पर सिल्वर...
article-image
पंजाब , समाचार

29 अक्टूबर को धरना खत्म करने का किया ऐलान भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने : संगरूर में धरने पर बैठे किसानों की सभी मांगों को सरकार ने लिखती माना

संगरूर : संगरूर में धरने पर बैठे किसानों की मांगों को सरकार ने मान लिया है। मांगें मानने के बाद भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने 29 अक्टूबर को धरना खत्म करने का ऐलान कर...
Translate »
error: Content is protected !!