बखालग, देवरा में मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के बारे किया जागरूक : सूरजपुर में लोगों को बताए राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना के लाभ

by
अर्की  : प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बखालग तथा ग्राम पंचायत देवरा और दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों का जागरूक किया गया।
पूजा कला मंच बाड़ीधार (सरयांज) के कलाकारों द्वारा आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बखालग के गांव बाहवां तथा ग्राम पंचायत देवरा के गांव देवरा में ‘गंगी’ लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत विधवा एवं एकल नारी को मकान निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश सरकार ने गत वर्ष आई भारी आपदा से हुए नुकसान से पीड़ित लोगों को अपने स्तर पर राहत पहुंचाने के लिए 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया गया है। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार ने पैकेज के तहत आवास निर्माण सहित अन्य राहत राशि कई गुणा तक बढ़ा दिया है ताकि पीड़ित मानवता को राहत मिल सके। कलाकारों ने राहत पैकेज की विस्तृत जानकारी लोगों को दी।
हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर में समूह गान और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपए राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण में ई-टैक्सी योजना आरम्भ की गई है। प्रदेश ऐसी योजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
कलाकारों ने लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और अपने आस-पास के लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया।
प्रचार अभियान के तहत सभी स्थानों पर लोगों को नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सूरजपुर की प्रधान पार्वती देवी, ग्राम पंचायत बखालग की प्रधान रुपदेई, ग्राम पंचायत सूरजपुर के उप प्रधान राजकुमार, ग्राम पंचायत देवरा के उप प्रधान कृष्ण चन्द, महिला मण्डल बखालग की प्रधान हेमलता, महिला मण्डल की प्रधान दामोदारी देवी, वार्ड सदस्य हरि राम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना, सरला सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, सीएम आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव : AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

चौथी लिस्ट में 38 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। देखें पूरी लिस्ट- विधानसभा सीट  : उम्मीदवार का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने समझाया मतदान का महत्व

अर्की  : ज़िला निर्वाचन विभाग सोलन के सौजन्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा अर्की क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने के लिए विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग चम्बा ने चलाया अश्वगंधा वितरण अभियान : अश्वगंधा के पौधे को एक स्वस्थ प्रवर्तक के रूप में प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा : डा. सुरिन्द्र कुमार सुमन

एएम नाथ। चम्बा: जिला चम्बा में स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (आयुष विभाग) के सौजन्य से अश्वगंधा अभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारम्भ जिला आयुष अधिकारी डा. सुरिन्द्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

OPS पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान, सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

कर्मचारियों के प्रति सरकार संवेदनशील, OPS जारी रहेगी: सुक्खू नियमित होने पर मल्टीपर्पज वर्कर और पैरा कर्मियों को भी मिलेगा OPS का लाभ एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!