देर रात हुई दुर्घटना में 02 मजदूरों की हुई मृत्यु, एक घंटा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले दोनों शव : DC अनुपम कश्यप शिमला ने मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना के बचाव कार्य का लिया जायजा

by
शिमला 06 फरवरी – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना की सूचना मिलते ही प्रातः काल तुरंत मौके पर पहुँच कर घटनास्थल पर बचाव कार्यों का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है की गत देर रात करीब 1 बजे मेहली-जुन्गा रोड पर एक क्रशर साइट के समीप भूस्खलन की घटना सामने आई जिसमें मजदूरों की झोपड़ी ढह गई और मलबे में दबने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 05 लोग बच निकले। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और एसएचओ ममता रघुवंशी ने सबसे पहले घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायज़ा लिया। बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अग्निशमन और होमगार्ड के जवानों के सहयोग से लगभग एक घंटे में ही मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय राकेश और 36 वर्षीय राजेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, घायलों में 18 वर्षीय राहुल कुमार, 42 वर्षीय मेघ साहनी, 35 वर्षीय बैजनाथ राम, 45 वर्षीय अशोक राम निवासी बिहार और 20 वर्षीय टोनी कुमार निवासी चम्बा शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है।
*उपायुक्त ने घायलों से की मुलाकात*
उपायुक्त ने घटना में सुरक्षित निकले मजदूरों से बातचीत की और उनके साथियों की इस हादसे में मृत्यु हो जाने पर उन्हें ढांढस बंधाया। उपायुक्त ने पुलिस, एसडीआरएफ, फायर और होमगार्ड के बचाव कार्यों में बेहतर प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजित कुमार भारद्वाज, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत : पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी चार दिन पहले- अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ।  नूरपुर, 23 जुलाई। नगर परिषद नूरपुर के सभागार में वीरवार को आयोजित समारोह में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सेब की कीमतें एक दिन में 16 रूपए किसने गिराई थी, क्या देश में समांनतर प्राईवेट सरकारें चल रही : टिकैत

ऊना  : हिमाचल में सेब की कीमतें एक दिन में 16 रूपए कीमत किसने गिराई थी, वह सरकार ने नहीं गिराई थी। वह सरमाएदार व्यापारियों ने गिराई थी। वह अपने ढंग से कीमतें बढ़ाते...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा जागरूकता सेमिनार नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक – कंवर अरोड़ा

नवांशहर। कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा : जागरूकता सेमिनार हमारे नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!