गंज बाजार सोलन में व्यापारियों के अंशदान से निर्मित वाटर फिल्टर का किया डॉ शांडिल ने किया लोकार्पण : स्वच्छ जलापूर्ति अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

by
सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. शांडिल आज गंज बाजार सोलन में व्यापारियों के अंशदान से निर्मित वाटर फिल्टर का लोकार्पण कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि देखने में भले ही यह एक उपकरण है परंतु इससे जहां व्यापारियों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा वहीं आगंतुकों को भी पेयजल सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित जलापूर्ति एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था का आधार होती है। व्यापारियों की वाटर फिल्टर निर्माण की इस पहल से यहां के निवासियों को भी सुरक्षित जलापूर्ति का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी पेयजल योजनाओं में फिल्टर और यूवी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग अनिवार्य किया गया है ताकि सभी को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा सके।
डॉ. शांडिल ने गंज बाजार के व्यापारियों का वाटर फिल्टर निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनित कार्यों के लिए सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए।
नगर निगर पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकूश सूद, खण्ड कांग्रेस समिति के महासचिव कुनाल सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, ज़िला शिकायत निवारण समिति की सदस्य संधीरा धुल्टा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम जय राम ठाकुर से ऊना की नई ड्रेनेज योजना को मांगे 22 करोड़ रुपए

सत्ती के नेतृत्व में ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से धर्मशाला में की मुलाकात ऊना (19 फरवरी)- ऊना शहर को जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी – अनिरुद्ध सिंह

सोलन  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम पहुंची बिलासपुर, जिला प्रशासन के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

एएम नाथ। बिलासपुर, 14 नवंबर 2025 एशियन डेवलपमेंट बैंक की उच्चस्तरीय टीम ग्रामीण समृद्धि एवं लचीलापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिलासपुर पहुंची। टीम में वरिष्ठ नेचुरल रिसोर्स विशेषज्ञ सुना किम, सामाजिक विकास विशेषज्ञ आनंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में महंगी सीमेंट पर पीएम मोदी ने कसा तंज … कहा GST घटा तो हिमाचल सरकार लग गई लूटने

एएम नाथ । शिमला : जीएसटी 2.0 ने त्योहारी सीजन में आम जन को काफी राहत दी है। इनमें से एक सीमेंट के दाम कम होना भी है, जिसपर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर...
Translate »
error: Content is protected !!