कुफरी-फागु सड़क का DC नुपम कश्यप ने निरिक्षण कर सुगम यातायात करवाया सुनिश्चित

by
शिमला 08 फरवरी – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज अन्य अधिकारीयों के साथ कुफरी-फागु सड़क का निरिक्षण किया और सुगम यातायात सुनिश्चित करवाया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस हुए ओलावृष्टि और हिमपात केकारण इस मार्ग पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ था। इसके अतिरिक्त, ख़राब मौसम की वजह से जो रेत बर्फ पर डाली गई थी वह भी धूल गई थी।उपायुक्त ने आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत कुमार भारद्वाज, उपमंडल दंडाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। सभी के बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने से अब मार्ग पर वाहनों का सुगम आवागमन जारी है।
*ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण*
इससे पूर्व उपायुक्त ने फागु स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सभी सुविधाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
*नारी सेवा सदन मशोबरा का किया दौरा, सुविधाओं का लिया जायजा*
इसके पश्चात, उपायुक्त ने नारी सेवा सदन मशोबरा का दौरा किया और वहां महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल भी उपस्थित रही। उपायुक्त ने नारी सेवा सदन में महिलाओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और उसपर संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान बताया गया की नारी सेवा सदन में महिलाओं को योग, आर्ट-क्राफ्ट और संगीत सिखाया जा रहा है। उपायुक्त ने वहां रह रही महिलाओं बातचीत की और उनसे संगीत भी सुना। इसके बाद उपायुक्त ने सखी वन स्टॉप सेंटर का भी दौरा किया और वहां कार्यरत कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का बेहतर प्रचार-प्रचार करने के निर्देश दिए।
*पटयोग में मतदान केंद्र का भी किया निरीक्षण*
इसके पश्चात, उपायुक्त ने पटयोग में मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की गहनता से जांच की। इस दौरान एमसी के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर और नायब तहसीलदार निर्वाचन शिमला ग्रामीण लोकेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में भारतीय मूल के शख्स को उम्रकैद की सजा

चंडीगढ़ : कनाडा की एक अदालत ने भारतीय मूल के गैंगस्टर बलराज सिंह बसरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उसे 2022 में ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (UBC) के पास हुई गोलीबारी में विशाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। ऊना :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीटीडीसी के 14 होटलों को निजी हाथों में देने के फैसले की सरकार करे समीक्षा : बाली

एएम नाथ । शिमल 11 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के घाटे में चल रहे 14 होटलों को संचालन एवं रखरखाव आधार पर निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!