नौवीं  कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

by
एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत नवीं कक्षा की एक छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा की पहचान सुमन पुत्री जयवीर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो अपने परिवार के साथ एक किराये के घर में छातीपुर गांव में रहती थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा हर रोज की तरह मंगलवार को भी स्कूल गई लेकिन बीच रास्ते से वापिस घर आ गई।
घर पर कोई नहीं था। उसका भाई व पिता काम से बहार गए हुए थे और मां अपने घर उत्तर प्रदेश गई थी। घर पर आकर छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। बरोटीवाला पुलिस की एक टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों की अगुवाई में शव को बाहर निकाला। शव को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अब आत्महत्या के मामले के हर पहलू को देख रही है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि एक छात्रा ने आत्महत्या की है, जिसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है कांग्रेस, हिमाचल सरकार’ : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने 5 महीने से अपने हिस्से की दिहाड़ी का भुगतान भी नहीं किया भगवान राम के नाम से चिढ़ की वजह विबी- जी राम जी का विरोध कर रही है कांग्रेस विबी-...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा भटियात : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता महाविद्यालय के विद्यार्थी किए पुरस्कृत कहा, सिहुन्ता में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी विकास कार्यों को मिली अभूतपूर्व गति, स्पष्ट रणनीति और सुदृढ़ योजना पर जोर : कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर को किया जाएगा प्रशिक्षित : पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऊना, 4 सितम्बर – डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता किया गया। उन्होंने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका तोड़ी : FIR दर्ज

एएम नाथ । अर्की :  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोलन जिले में एक आधारशिला पट्टिका तोड़ दी गई। उपमंडल अर्की के अंतर्गत सरयांज बाड़ीधार से ऊपरली पम्बड़ सड़क की आधारशिला किसी अज्ञात व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!