150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स कांग्रेसी सांसद ने भरा : दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपये किए थे बरामद

by

अजायब सिंह बोपाराय ।  झारखंड :  झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका 150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा जाना है। गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था।  जिसमें उनके विभिन्न ठिकानों से 350 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।

इस संबंध में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का कहना है कि बरामद कुछ नगद चालू वित्त वर्ष के दौरान किये गये व्यवसाय से संबंधित है, जिसके लिए रिटर्न अगले वित्त वर्ष में ही दाखिल किया जाना है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो उन्हें शेष राशि में से 50 करोड़ रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर आयकर विभाग टैक्स व जुर्माना लगाएगा।

50 करोड़ रुपये के बारे नहीं कोई ठोस जानकारी :   सूत्रों की मानें तो झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा है कि बरामद नगदी बिजनेस टर्नओवर का ही हिस्सा था। लेकिन वह कुल नगदी में से 50 करोड़ रुपये के बारे में कुछ भी जानकारी देने में असमर्थ हैं। जब रिटर्न दाखिल करने की बारी आएगी तो हम देखेंगे की क्या करना है।

आयकर विभाग ने धीरज साहू के ठिकानों पर मारा था छापा :  बता दें कि कांग्रेस से यह राज्यसभा सांसद तब चर्चा में आये थे जब उनके ओडिशा स्थित ठाकानों आयकर विभाग का छापा पड़ा था। उनके पास से 350 करोड़ रुपये अधिक की नगदी और आभूषण जब्त किये गये थे। इसके बाद हाल ही में धीरज साहू से ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े मामलों में पूछताछ की थी। जिसमें उनसे सीएम हेमंत के दिल्ली स्थित आवास से जब्त BMW कार के बारे में पूछताछ हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर से मिला सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

ऊना, 8 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से आज थाना कलां में सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

ऊना, 26 सितम्बर – जिला ऊना के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया। भाषा कला एवं...
article-image
पंजाब

निर्वासित भारतीयों के साथ कैदी जैसा व्यवहार केंद्र और पंजाब सरकार की लापरवाही का नतीजा / करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी के पंजाब अध्यक्ष डॉ.अवतार सिंह करीमपुरी राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय सैनिकों के भविष्य के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र है एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!