पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर हुई चोरी, नकदी और जेवर गायब, जांच कर रही पुलिस

by

पंचकुला : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पंचकुला स्थित आवास को चोरों ने निशाना बनाया है, जिसमें नकदी और आभूषण गायब होने की खबरें हैं। यह घटना हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की सुरक्षा और ऐसी जांच में पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में चिंता पैदा करती है।

युवराज सिंह की मां शबनम सिंह के मुताबिक, बंद अलमारी से 75 हजार रुपये नकद और कई आभूषण चोरी हो गए। चोरी का शक पहले घर में काम करने वाले नौकरों पर है, जिन्होंने दिवाली के दौरान अचानक अपनी नौकरी छोड़ दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शबनम सिंह ने सभी अन्य नौकरों से भी पूछताछ की। उन्हें पूरा शक है कि जेवर और नकदी अलमारी की दराज से चाभी निकाल कर उनके नौकर ललिता देवी व सलिंदर दास ले गए हैं। चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। एमडीसी थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि वे अभी ड्यूटी के चलते वे बाहर हैं। इसलिए उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में 33.78 करोड़ से बनेगा इंडोर आइस स्केटिंग रिंक….. मुख्यमंत्री सुक्खू ने रखी आधारशिला

सीवरेज संयंत्र का भी किया लोकार्पण, सात वार्डों के 7,500 परिवारों को मिलेगा लाभ एएम नाथ। धर्मशाला, 16 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला के सकोह में...
पंजाब

ईडी ने कसा शिकंजा : 4050 करोड़ की धोखाधड़ी एमवे इंडिया की आई साहमने

हैदराबाद : एमवे इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा...
article-image
पंजाब

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस को पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से पीड़ित मिल कर्मचारी परेशान

गढ़शंकर, 31 जुलाई।  स्थानीय तहसील के गाँव रामपुर बिल्लों निवासी एक दिहाड़ी मिल कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई...
Translate »
error: Content is protected !!