तंबोला की 13 लाख में हुई नीलामी

by
मंडी, 20 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में प्लाट आबंटन से पहले के मुकाबले अधिक राजस्व अर्जित करने के मेला समिति के प्रयास रंग ला रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में मेले में लगने वाले तंबोला की 13 लाख रुपये में नीलामी हुई है। इसमें जीएसटी समेत अन्य खर्च शामिल हैं। पिछले साल यह बोली 9 लाख 33 हजार 380 रुपये की रही थी। इस तरह मेला समिति को तंबोला नीलामी से पिछली बार के मुकाबले करीब 40 फीसदी वृद्धि के साथ इस बार 3 लाख 66 हजार 620 रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।
महाशिवरात्रि महोत्सव की प्लॉट आबंटन कमेटी के संयोजक एवं एडीएम डॉ. मदन कुमार ने बताया कि मंगलवार को तंबोला के लिए टेंडर कम खुली बोली में मैसर्ज जय मां अंबिका टेक्नोक्रैट्स मंडी ने 13 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई। पिछले साल तंबोला की 9 लाख 33 हजार 380 रुपये की बोली लगी थी। इस तरह पिछली बार के मुकाबले इस बार तंबोला की बोली में 3 लाख 66 हजार 620 रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित हुआ है।
वहीं इसके अतिरिक्त मंडी शिवरात्रि मेले में पड्डल में हैंगर्स लगाने के लिए पहले ही शिवरात्रि मेले के इतिहास की सबसे बड़ी बोली प्राप्त हो चुकी है। हैंगर्स की नीलामी 3.25 करोड़ रुपये की रही है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 1.68 करोड़ रुपये अधिक है। पिछली शिवरात्रि में हैंगर के लिए 1.57 करोड़ रुपये बोली लगाई गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे पेयजल आपूर्ति बहाल करने जलशक्ति विभाग कर्मी

एएम नाथ। लाहौल  : लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने और शिमला में 22 साल के युवक आत्महत्या

एएम नाथ। शिमला :  ढली थाना क्षेत्र के तहत शनान में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 साल के विजय के रूप में हुई है। विजय परिवार सहित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी सुगम पास घोटाला , आरोपी CM के करीबी, पुलिस कुछ नहीं कर रही : पूर्व विधायक बलबीर चौधरी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना के श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम पास से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस प्रकरण...
Translate »
error: Content is protected !!