मुख्य टाउन प्लानर पंकज बावा गिरफ्तार : 179 एकड़ ज़मीन में राज्य सरकार से रिहायशी व व्यापारिक प्रोजेक्ट करवाया था पास

by

मोहाली : विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्य टाउन प्लानर पंकज बावा को गिरफ्तार कर लिया है और बाजवा डेवेलपर्स लिमिटेड, खरड़ के निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और राजस्व पटवारी लेख राज (अब सेवानिवृत्त) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ब्यूरो अधिकारियों ने बताया कि बाजवा डेवेलपर्स लिमिटेड ने मोहाली जिले के गांव सिंहपुर, हसनपुर और जंडपुर की 179 एकड़ ज़मीन में राज्य सरकार से रिहायशी व व्यापारिक प्रोजेक्ट पास करवाया था। प्रोजेक्ट की अधिकार प्राप्त कमेटी के 22 मार्च, 2013 के फ़ैसले के अनुसार उक्त डेवेलपर ने कैंसर राहत फंड के तौर पर प्रोजेक्ट की लागत का एक फीसदी या अधिकतम 1 करोड़ रुपये सरकार के पास जमा नहीं करवाये और पूडा अधिकारियों ने इसके बावजूद उक्त डेवेलपर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके इलावा बाजवा डेवेलपर्स ने सेक्टर-120, 123, 124 व 125 में सन्नी एन्क्लेव, गांव जंडपुर, सिंहपुर, हसनपुर में रिहायशी मेगा प्रोजेक्ट का ले-आउट प्लान भी मंजूर करवा लिया था। इसमें 9.9 एकड़ जमीन में ईडब्ल्यूएस के लिए रिहायशी योजना भी मंजूर करवा ली गई थी। इस क्षेत्रफल में गांव हसनपुर का 4 कनाल 17. 1/10 मरले और गांव सिंहपुर का 57 कनाल 0.1/ 2 मरले क्षेत्रफल गमाडा के नाम पर रजिस्टर्ड करवा दिया, लेकिन बाजवा डेवेलपर्स ने 1.32 एकड़ क्षेत्रफल की रजिस्टरी अभी भी गमाडा के नाम पर नहीं करवाई। 7 साल बाद भी उक्त जमीन का इंतकाल गमाडा के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं करवाया गया और यह क्षेत्र अभी भी बाजवा डेवेलपर्स और अन्य जमीन मालिकों की मलकीयत के अधीन है। इससे साबित होता है कि बाजवा डेवेलपर्स की गमाडा अधिकारियों के साथ मिलीभगत थी। इस मामले में गमाडा, पूडा अधिकारियों ने कोई टिप्पणी
नहीं की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में पार्टी चिह्न पर इलेक्शन लड़ेगी अकाली दल : सुखबीर बादल

चंडीगढ़  : शिरोमणि अकाली दल ने आज घोषणा की है कि वह आगामी 102 नगर परिषद और 9 नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ेगा। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल अजनोहा के प्रांगण का किया फर्श पक्का

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकारी एलीमेंट्री सम्राट स्कूल अजनोहा में विकास कार्य को जारी रखते हुए सेंटर हेड टीचर मैडम दर्शन कौर के नेतृत्व और मास्टर हरभजन सिंह अजनोहा की देखरेख में स्कूल के प्रांगण...
article-image
पंजाब

उंगली उठाने से पहले अकाली दल को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए : सुनील जाखड़

चंडीगढ़।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार (13 अप्रैल) को शिरोमणि अकाली दल  की ओर से जारी बयान पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि उंगली उठाने...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के...
Translate »
error: Content is protected !!