सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

by

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

जानकारी दे दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां एक स्पेशल टेक्नोलॉजी की मदद से एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद सिद्दू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। बता दें सिंगर की हत्या के बाद यह पहला मौका होगा, जब उनके घर में खुशियां मनाई जाएंगी।

इकलौते बेटे थे सिद्धू :   जानकारी दे दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, इसलिए सिद्धू परिवार के वारिस को लेकर उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं कर रहे हैं। जानकारी दे दें कि कुछ माह पहले आईवीएफ की मदद से सिद्धू की मां ने इस बच्चे को कंसीव करने का फैसला लिया था। अब जानकारी मिल रही है कि मार्च में चरणकौर एक बच्चे को जन्म दे सकती है। अभी तक बच्चे को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। भले ही इस खबर की पुष्टि चमकौर सिंह ने कर दी है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सुरक्षा कारणों से कुछ भी बोलेने से इनकार कर दिया है।

गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने की थी हत्या :  जानकारी दे दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता की मिसाल बना बद्दी का रक्तदान शिविर ….50वीं बार रक्तदाता बने जनप्रतिनिधि

बद्दी में गद्दी समुदाय का पाँचवां रक्तदान शिविर, विधायक डॉ. जनक राज ने किया शुभारम्भ एएम नाथ। सोलन :  बद्दी में गद्दी समुदाय के सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित पाँचवें रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भरमौर...
article-image
पंजाब

बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगठन भाजपा की शक्ति – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी एवं गतिशील नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!