तेजी से घट रहे घटनाक्रम में अब नया ट्विस्ट : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा – भाजपा के 15 विधायक सदन से निष्काषित

by

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजीनीतिक हलकों में तेजी से घट रहे घटनाक्रम में अब नया ट्विस्ट आ गया है। कल तक बागियों से दुरी बनाए रखने वाले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं और विधानसभा में भाजपा के 15 विधायक सदन से निष्काषित कर दिए कर दिए गए है। कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद कल राज्यसभा की सीट भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के जीतने के बाद सुक्खू सरकार संकट गहरा गया है। 26 फरबरी को सतलुज ब्यास टाइम्स ने स्पष्ट था कि हिमाचल कांग्रेस में बड़ा खेला होने वाला है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे हल्के में लिया। जिसके चलते कल कांग्रेस में खेला हो गया और कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के जीतने के बाद सुक्खू सरकार संकट गहरा चुका है।

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि उनके साथ धक्कामुक्की की : संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सदन को इन हालात में चलाया जाना संभव नहीं है। हर्षवर्धन चौहान ने सदन से कहा कि उनके साथ धक्कामुक्की की गई। शोर-शराबे और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12: 00 बजे तक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस के विधायक भी सदन से बाहर चले गए हैं। लेकिन भाजपा के विधायक अभी भी सदन के भीतर नारेबाजी कर रहे हैं।

15 विधायक सदन से निष्कासित : प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार समेत 15 विधायक सदन से निष्कासित किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने निष्कासित किए सदस्यों को बाहर जाने के आदेश दिए। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के मार्शल से धक्कामुक्की के मामले में यह कार्रवाई की गई है। सदन में अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्पीकर के मार्शल से धक्कामुक्की करने का मामला। अध्यक्ष ने कहा कि अगर निष्कासित सदस्य बाहर नहीं जाएंगे तो इन्हें मार्शल इन्हें बलपूर्वक निकालेंगे। इसके बाद सदस्य बेल में चले गए लेकिन नारेबाजी करते रहे।
विक्रमादित्य सिंह भावुक होकर रोने लगे : विक्रमादित्य सिंह पत्रकार वार्ता में भावुक होकर रोने लगेऔर कहा वीरभद्र छह बार सीएम रहे, लेकिन 12 महीने बाद भी रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। मैं इससे आहत हूं। अब जनता से चर्चा के बाद फैसला लूंगा। राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहे हैं। इस मौजूदा सरकार में मंत्री रहते हुए भी उन्हें कई बार मुझे नीचा दिखाने की कोशिश की गई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिंजो में मिला भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता को जोरदार समर्थन।

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही भाजपा की उमीदवार निमिषा मेहता अपने साथियों के बिंजो गांव में प्रचार के लिए पहुंची। इस दौरान गांववासियों ने बड़ी संख्या में उनकी रैली में...
article-image
पंजाब

1988 के बाद पंजाब सबसे गंभीर स्थिति : भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ ।  पंजाब के लोग इस समय भीषण बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिसे अधिकारी अभूतपूर्व मानते हैं। यह स्थिति 37 साल पहले आई विनाशकारी बाढ़ की यादें ताजा कर रही है। भारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान: DC राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 14 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में आगामी 28 जनवरी को एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पनयाली की महिलाओं को मशरूम की खेती सिखाएगा आरसेटी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 21 अक्तूबर। पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन उपमंडल के गांव पनयाली में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!