वार्ड नंबर 9 के अजीत नगर में 34.77 लाख रुपए की लागत से लगा ट्यूबवेल : ट्यूबवेल के लिए जगह दान करने वाली बीबी हरपाल कौर से करवाया ट्यूबवेल का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने 

by
होशियारपुर, 28 फरवरी :
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर के लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई गई है और शहर के हर वार्ड की मांग अनुसार वहां पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वे वार्ड नंबर 9 के मोहल्ला अजीत नगर में नए ट्यूबवेल को इलाका वासियों को समर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ट्यूबवेल के लिए जगह दान करने वाली बीबी हरपाल कौर के हाथ से ट्यूबवेल का उद्घाटन करवाया और जन हित में उनकी ओर से दिए योगदान की सराहना की। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 9 के लोगों को निर्विघ्न पानी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए मोहल्ला अजीत नगर में  34.77 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल लगाया गया है, जिससे अब इलाके के लोगों की पानी सप्लाई को लेकर दिक्कत दूर हो जाएगी। उन्होंने शहर के उन सभी स्थानों पर ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं जहां पर लोगों को पीने के पानी संबंधी दिक्कतें आ रही थी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर लोगों तक 100 प्रतिशत सीवरेज व वाटर सप्लाई की सुविधा को पहुंचाना यकीनी बनाया गया है।
ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर वासियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और वार्ड की डिमांड के हिसाब से वहां पीने वाले पानी के ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य मंत्री भगवंत मान का आभार जताया जिनके चलते प्रदेश में सभी पैंडिंग कार्य पहल के आधार पर पूरे किए गए हैं। उन्होंने इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि इलाके में हर समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। ब्रम शंकर जिंपा ने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे पानी का सदुपयोग करें और इसे व्यर्थ न बहाएं। इस मौके पर पार्षद बख्शीश कौर, मुखी राम, जगीर सिंह, परमजीत सिंह, सोहन सिंह, रशपाल सिंह, केवल कृष्ण, दिलबाग सिंह, सुरजीत राजा, कर्म सिंह, जगदीश सिंह, रजिंदर कुमार, युद्धवीर सिंह, राजकुमार सोनी, वरिंदर कुमार, कंचन बाला, पुष्पा देवी, जसवीर कौर, सुनीता देवी, राजविंदर कौर, मंजू बाला, मंजीत कौर, मंदीप कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में ‘स्व-अनुशासन’ विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए “स्व-अनुशासन का स्वास्थ्य और जीवनशैली पर प्रभाव” विषय पर...
article-image
पंजाब

ED की बड़ी कार्रवाई : डिजिटल अरेस्ट ठगी केस में 1.76 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस अटैच किया

जालंधर, 17 फरवरी :  जालंधर जोनल ऑफिस, डायरेक्टरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ईडी) ने 14 फरवरी 2026 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया। इस ऑर्डर के...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पंजाबी भाषा की उपेक्षा की कड़ी  की निंदा की : शिक्षा मंत्री का पंजाबी भाषा के प्रति प्रतिबद्धता का दावा झूठा : मुकेश कुमार

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: राज्य शैक्षिक खोज एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा जारी किए गए कक्षा 5वीं के परीक्षा सर्टिफिकेटों पर बच्चों के नाम केवल अंग्रेजी में छापने की सख्त निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स...
Translate »
error: Content is protected !!