20 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना- 506 के तहत 6 महीने का कठोर कारावास व 1,000 रूप्ये जुर्माना की सजा भी सुनाई : नानू सुभाष चंद ने अपने घर में जबरदस्ती खींच कर पीड़िता के साथ 2 बार किया था बलात्कार

by
सुभाष चंद को आईपीसी की धारा 376, 506 और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत 20 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना
*** आईपीसी की धारा 506 के तहत 6 महीने का कठोर कारावास व 1,000 रूप्ये जुर्माना की सजा भी सुनाई गई तथा 2 लाख रूपये का मुआवजा भी जारी किया गया
एएम नाथ : शिमला 29 फरवरी – विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/बलात्कार, शिमला, श्री. अमित मंडयाल की अदालत ने आरोपी सुभाष चंद को सरकार बनाम सुभाष चंद मामले में आईपीसी की धारा 376, 506 और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर नंबर 34/22 में 20 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। तथा आईपीसी की धारा 506 के तहत 6 महीने का कठोर कारावास व 1,000 रूप्ये जुर्माना की सजा भी सुनाई गई व 2 लाख रूपये का मुआवजा भी जारी किया गया।
मामले के संक्षिप्त तथ्य:-
दिनांक 3.12.2021 जब पीड़िता स्कूल जा रही थी तो आरोपी सुभाश (जो रिश्ते में उसका नाना लगता था) ने उसके साथ जंगल में बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर मार डालने की धमकी दी । दिनांक 12.12.2021 को फिर से नानू सुभाष चंद ने करीब 8 बजे शाम को अपने घर में जबरदस्ती खींच कर पीड़िता के साथ 2 बार बलात्कार किया। जब पीड़िता की माता उसको चैकअप के लिए अस्पताल ले गई तो मालुम हुआ कि वह 6 महीने से गर्भवती है।
इन तथ्यों के आधार पर पुलिस स्टेशन चिड़गांव में आईपीसी की धारा 376, 506 और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मुकदमे के दौरान, अभियोजन पक्ष ने इस मामले को साबित करने के लिए 17 गवाहों की जांच की और मुकदमे के समापन पर दलीलें सुनी गईं और विशेष न्यायाधीश, शिमला की अदालत ने आरोपी को उपरोक्त कथित अपराध के लिए दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व श्रीमती संगीता जस्टा, उप जिला न्यायवादी द्वारा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव :  दूसरे दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , कल पहले दिन मात्र एक उमीदवार ने नामांकन पत्र किए थे दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षद चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिन्हें मुझे मत नहीं भी दिया वह भी मेरे अपने है और मैं विना भेदभाव के गांव का सर्वपक्षी विकास प्रधान व बार्ड मैबरों को साथ लेकर करेगे: बलदेव

हरोली : गांव सैसोवाल का बलदेव कृष्ण का उप प्रधान चुने जाने से हरोली हलके में ख्ुाशी की लहर चल रही है। बलदेव कृष्ण एक आम परिवार से है और टाहलीवाल में एक उद्यौगिक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश

 हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार :  जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण धर्मशाला, 15 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रोक जैसे गम्भीर रोग के कारण और निवारण का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक – डॉ. शांडिल

एम.एस. पंवार संचार एवं प्रबन्धन संस्थान, सोलन में इस विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने...
Translate »
error: Content is protected !!