मुख्यमंत्री ने सदन में दलित विधायक का अपमान किया : सदन में माफी मांगे मुख्यमंत्री –

by

चंडीगढ़, 5 मार्च :  पंजाब विधानसभा में मंगलवार को भी बजट से पहले कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सोमवार को सदन में दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को विशेषाधिकार प्रस्ताव सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

                        मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा तथा अन्य विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस विधायक राजकुमार चब्बेवाल सिर पर सांकेतिक बजट की गठरी लादकर पहुंचे हुए थे। चब्बेवाल ने कहा कि यह झूठ का पिटारा है, जिसे आज सदन में खोला जाएगा।

सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन के भीतर कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली को जूती सुंघाने के बारे में बयान दिया था। कोटली ने सदन में केवल दलित डिप्टी सीएम लगाए जाने को लेकर सवाल किया था। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस शिष्टमंडल द्वारा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से मुलाकात करके उन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव सौंपा गया है।बाजवा तथा कांग्रेस प्रताप अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में दलित विधायक का अपमान किया है। वह सदन में माफी मांगे। इसी मांग को लेकर कांग्रेस ने आज प्रश्नकाल के दौरान सदन के बाहर जमकर हंगामा किया और सीएम के खिलाफ नारेबाजी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री, मंत्रियों व नीतिकारों के पुतले फूंके : पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट, एनपीएस के अधीन आते कर्मचारियों व डीटीएफ के कार्याकर्ताओं ने

गढ़शंकर : पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब दुारा ब्लाक व जिला स्तरीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्री मंत्रियों व नीतिकारों के पुतले फंूकने के आहावान पर पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट गढ़शंकर, एनपीएस के अधीन आते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिनों तक घनी धुंध की चेतावनी… अगले हफ्ते हो सकती है हल्की बारिश, जानें मौसम का हाल

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले तीन दिनों तक घनी धुंध पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट लगाया है. हालांकि, इस दौरान ठंड...
article-image
पंजाब

हमारा स्वास्थ्य पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर :  विश्व भर में स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 1950 में डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। सीनियर मैडिकल...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर के वायरल जेल वीडियो का मामला : होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सहित 11 गिरफ्तार

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर स्थित केंद्रीय जेल के भीतर से एक गैंगस्टर द्वारा बनाए गए कथित वायरल वीडियो से जुड़ी जांच के सिलसिले में जेल के अतिरिक्त अधीक्षक, एक वार्डर और 10 अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!