मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर बैजनाथ के लोगों को दी करोड़ों की सौगातें – मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ : बैजनाथ इंडोर स्टेडियम को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा

by
अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 49.22 करोड़ की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उदघाटन भी किए।
इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिये अनुमति प्रदान कर दी गई है और मंत्रिमण्डल में यहां से विस्थापित होने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिला के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये गेंहू, मक्का तथा गाय और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आने से किसानों को प्रतिमाह 20 से 25 हजार तक की अतिरिक्त आमदनी होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये जीवनभर के लिए मासिक पैंशन के रूप में प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना से महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाया गया है और इस धनराशि को जनकल्याण पर व्यय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा युवा नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए डाईट मनी 400 रुपये की गई है और नैशनल स्तर पर खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी थ्री टियर तथा हवाई यात्रा की सुविधा आरंभ की गई है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने झंडा चढ़ानें की रस्म अदायगी के साथ ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी और विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवधाम बैजनाथ शिवरात्रि का विशेष महत्व है और महाशिवरात्रि के दिन इसके उत्सव रूपी आयोजन से इसकी भव्यता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें संजोए रखना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर और अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 185.16 लाख से निर्मित पेयजल योजना संसाल मंधेड़ के सुधार कार्य, बैजनाथ चौबीन लड़भड़ोल सड़क पर 528 लाख से निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज, नाबार्ड के अंतर्गत 580.90 लाख की लागत से ताशीजोंग से भेठ झिकली, भेठ उपरली, घोड़पीठ, अवैरी सड़क तक उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य, 952.25 लाख से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सकड़ी, बैजनाथ के प्रशासनिक भवन, नार्बाड के अंर्तगत 336 लाख से निर्मित अवाही नाग से वाया घिरथोली कुनी ठारा सड़क मार्ग और 692.05 लाख से लंघू, सकड़ी-बही, नौहरा, कुंसल, मंधोल, बण्डियां वाया ठारा सड़क के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को लोगों को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने 652.11 लाख से चढ़ियार क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार कार्य, 311.80 लाख से उठाऊ पेयजल योजना कुकैना और उठाऊ पेयजल योजना गदियाड़ा के सुधार व विस्तारीकरण कार्य, बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 691.17 लाख से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना मटरुं कूहल, संसाल कूहल, नलोहटा कूहल और शिव कूहल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होने 281.31 लाख से मुल्थान गांव में ऊहल नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने बैजनाथ के लिए बहुतकनीकी संस्थान, चढ़ियार के लिए आईटीआई, बैजनाथ सिविल अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर 150 करने, अस्पताल में सीटी स्कैन, ब्लड बैंक स्थापित करने की घोषणा भी की। बैजनाथ में इंडोर स्टेडियम के लिये 10 करोड़ रुपये, उतराला से होली सड़क के दूसरे चरण के कार्य को नाबार्ड के अतंर्गत लाने, सरजादा-दियोल-तत्तापानी सड़क की टारिंग, बीड़ पालमपुर वाया घरनाला के कार्य को पूर्ण करने तथा सिविल कोर्ट में वकीलों के लिए चैम्बर निर्माण की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मैदान बैजनाथ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन भी किया।
इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाएं समर्पित करने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विषम आर्थिक परिस्थितियों में पूरे प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए धन की कभी कमी नहीं आने दी है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी, आयुष, युवा सेवायें एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित महोत्सव समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य एवं गणमान्य उपस्थ्ति थे।
जय भोले नाथ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने के साथ आत्म-विकास पर भी दें ध्यान: राजेश धर्माणी कहा…..संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक चर्चा और सकारात्मक सोच को बनाएं जीवन का हिस्सा

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों से किया संवाद एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर) 08 अगस्त : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहस के बाद दोस्त ने दूसरे दोस्त की  पत्थर पत्थर मार मार कर कर दी बेरहमी से हत्या

चंबा :  दोस्तों ने पहले साथ बैठ कर खाया पीया और उसके बाद फिर में  किसी बात को लेकर बहस हो गई । जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे  दोस्त की  पत्थर पत्थर मार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानो और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के खिलाफ कंगना रनौत द्वारा घटिया शब्दों के उपयोग करने और दुर्वयवहार करने को सहन नहीं किया जायेगा – आल इंडिया जाट महासभा

गढ़शंकर :  कंगना रनौत द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी के साथ दुर्वयवहार करने के बाद थप्पड़ मारने के बाद के झूठे आरोप लगाना गलत है कंगना रनौत पहले भी किसानी आंदोलन...
Translate »
error: Content is protected !!