लोक अदालत में कुल 8477 मामलों की हुई सुनवाई

by
 सोलन :  ज़िला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन सपना पांडे की अध्यक्षता में हुआ। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रमणीक शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि आज सोलन ज़िला के नालागढ़, कसौली, अर्की, कण्डाघाट तथा सोलन मुख्यालय में 12 लोक अदालत बैंच गठित की गई। इनमें 3848 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 51,73,23,181 रुपए रही। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कुल 8477 मामलों को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठकों एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन मामलों में 7276 मोटर वाहन चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष निपटारे के लिए प्रस्तुत किया गया। इनमें से 3115 मामलों का निपटारा किया गया।
रमणीक शर्मा ने कहा कि मार्च माह में पूर्व लोक अदालतें बैठकें भी आयोजित की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देवी-देवताओं के ठहरने के स्थान पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने के निर्देश – शिवरात्रि महोत्सव में स्थापित देव परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जायेगा : एडीएम डॉ0 मदन कुमार

मंडी, 01 मार्च। एडीएम डॉ0 मदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव में स्थापित देव परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा देवी-देवताओं की सुविधा में कोई कमी नहीं रखी जायेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 100 से कम एनरोलमेंट वाले कॉलेज होंगे बंद : 11वीं-12वीं में सिंगल डिजिट छात्र होने पर बंद होंगे स्कूल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 1 हजार 94 प्राइमरी और मिडिल स्कूल बंद करने के बाद सरकार अब सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज डिनोटिफाई करने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में तीन लैपटॉप चोरी का मामला सुलझा, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला :शिमला पुलिस ने कमरे से तीन लैपटॉप चोरी होने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में आईआईटी रोपड़ के प्रोफैसरों ने बताई भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकें

पुराने भवनों को भूकंप से सुरक्षित करने के लिए भूकंप रेट्रोफिटिंग की भी दी जानकारी डीडीएमए मंडी ने किया था आईआईटी रोपड़ के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त ने की कार्यशाला की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!