सुंदरनगर के त्रिदेव और  पंच-परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : हर महीने लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। सुंदरनगर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने लाखों करोड़ रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। 10 साल के कार्यकाल में कोई भी ऐसा दिन नहीं गया होगा जिस दिन देश में विकास से जुड़े किसी कार्यक्रम की आधारशिला या लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नहीं किया गया हो। 10 साल के कार्यकाल में आप चाहें तो गूगल पर उद्घाटन और शिलान्यास की-वर्ड  डाल कर देख लें तो हर दिन हज़ारों करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण की ख़बरें आपको नज़र आएंगी। उन्होंने कहा कि मात्र मार्च के महीने में ही नरेन्द्र मोदी ने लाखों करोड़ रुपए परियोजनाएं लोकार्पित की हैं। ऐसे एक कांग्रेस की यूपीए सरकार थी जिन के लाखों करोड़ों की घोटालों के कारनामे हर दिन अख़बारों में छपते थे। नेता प्रतिपक्ष मंडी जिला के सुंदर नगर में आयोजित त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल रहे थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, सुशासन युक्त, पारदर्शी सरकार देना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।जहाँ आम जनता के लिए सुविधाएँ हैं, सरकारी जवाबदेही है, जनहित की योजनाएं हैं और भ्रष्टाचारियों के लिए जेल है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदीद्वारा दस साल के कार्यकाल में जो काम हुए वह काम पिछले 70 सालों में भी नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाएँ। इस बार हर बूथ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त दिलानी है। कार्यकर्ता जितनी मेहनत से जुटेंगे भारतीय जनता पार्टी की जीत उतनी बड़ी होगी। इस मौक़े पर उनके साथ प्रदेश मीडिय संयोजक रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन कुमार, जिला अध्यक्ष हीरालाल, मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री ओम प्रकाश और राजेन्द्रमण्डल महामंत्री जितेन्द्र और हेम प्रकाश, रोशन ठाकुर, हर्ष सूद, हरीश, राजकुमार, अमर सिंह, दीनानाथ, यशवंत वर्मा, चमन लाल, कल्पना, कमला, गौरव धिमान, बूथ अध्यक्ष, बूथ बीएलए, बूथ पालक, जिला परिषद सदस्य,बिडीसी सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पार्षद आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

एएम नाथ। नालागढ़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और करुणा की ताकत का उदाहरण , जो दूसरों के अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर देता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम करता है,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हुए हादसे में तीन और मृतकों की शिनाख्त : हरियाणा के एक संस्थान में पढ़ते थे सभी

रोहित जसवाल।  मणिकर्ण :  मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत में तीन की भी शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान सोमवार सुबह हुई। ये हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल...
हिमाचल प्रदेश

हरोली में 10वीं के विद्यार्थी अभ्यास के लिए हो जाएं तैयारः एसडीएम

21, 23 फरवरी को सभी सरकारी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में होगी अभ्यास परीक्षा ऊना, 18 फरवरीः सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए हरोली में आरंभ किए गए...
Translate »
error: Content is protected !!