CM सुक्खू को कहा “थैंक्यू” : शिमला शहर की माताओं और बहनों ने हर माह 1500 देने के लिए

by
एएम नाथ। शिमला :   शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैंकड़ों माताओं और बहनों ने आज ओक-ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना लागू कर प्रदेश सरकार ने अपनी पांचवीं चुनावी गारंटी पूरी की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहल और योजनाएं लागू की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर अपनी पहली चुनावी गारंटी पूरी की है। इससे सेवानिवृत्ति के उपरान्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है।
प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की है।
सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की गारंटी पूरी करने के साथ-साथ गाय व भैंस के दूध की खरीद के लिए समर्थन मूल्य घोषित करने की पहल के साथ ही देशभर में इसके मूल्य में एतिहासिक वृद्धि की है।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के कारण उपजी विभिन्न चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहष्णिुता की नीति अपनाई है और अपने राजस्व संसाधनों को बढ़ाने के लिए अनेक पहल की हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए है।
महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शिमला में शिमला हाट स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं लागू कर प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर व राम कुमार चौधरी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन संभावित स्थानों व नदी नालों से दूर रहें जिलावासी – एडीसी

ऊना, 11 जुलाई – जिला ऊना में भारी बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि वे वर्षा ऋतु के...
हिमाचल प्रदेश

चंबा चौगान में 30 नवंबर को आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर (रविवार) को चंबा चौगान में विधिक साक्षरता शिविर (मेगा लीगल लिटरेसी कैंप) आयोजित किया जाएगा। जिला एवं सत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों के पद , कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 पद और बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक तपोवन धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे : डॉ. शांडिल ने मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास के दृष्टिगत जारी किए उचित दिशा-निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के 30 नवम्बर, 2023 के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख...
Translate »
error: Content is protected !!