बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बरामद की सवा 3 किलो हेरोइन

by

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 किलो 236 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जिले के एक सीमावर्ती गांव में संदिग्ध थैले की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस ने बुधवार की शाम संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान सैनिकों ने भूरे रंग का थैला बरामद किया, जिसके साथ एक धातु का हुक और रोशनदार पट्टियाँ जुड़ी हुई थीं। थैले में संदिग्ध हेरोइन के 6 छोटे पैकेट पाए गए। यह बरामदगी तरनतारन जिले के मेहंदीपुर गांव के एक आवासीय परिसर में हुई।  विश्वसनीय जानकारी की मदद से बीएसएफ और पंजाब पुलिस के अच्छे समन्वित प्रयास ने सीमा पार से भारत में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी करने के एक नार्को-सिंडिकेट के एक और प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट : मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां बार एसोसिएशन ठियोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष बी.एस. कश्यप के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी के कुमार पंचायत को जाती हुई बस में लगी आग

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पांगी से कुमार पंचायत को जाते समय चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू को कहा “थैंक्यू” : शिमला शहर की माताओं और बहनों ने हर माह 1500 देने के लिए

एएम नाथ। शिमला :   शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैंकड़ों माताओं और बहनों ने आज ओक-ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख...
Translate »
error: Content is protected !!