पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी हुई कार्यशील – प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया पर रहेगी तीखी नजरः कोमल मित्तल

by

जिला चुनाव अधिकारी ने मीडिया मानिटरिंग सैल का लिया जायजा

होशियारपुर, 17 मार्च :  आगामी लोक सभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार गठित की गई जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी कार्यशील हो गई है, जिसकी ओर से चुनाव आचार संहिता के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया के माध्यम से किए जाने वाले विज्ञापन, पेड न्यूजों, संदिग्ध पेड न्यूजों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यह विचार डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्थापित किए मीडिया मानिटरिंग सैल का जायजा लेने के मौके पर किया। उन्होंने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी राहुल चाबा को नोडल अधिकारी, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेसव सिंह को मैंबर सचिव व जिला सिस्टम मैनेजर चरण कंवल सिंह, संजीव कुमार बख्शी (प्रसार भारती) व संजीव सूद (पी.टी.आई) को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

       इसके अलावा मीडिया मानिटरिंग सैल में 20 के करीब कर्मचारियों को अलग-अलग न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सैल की ओर से अपना कार्य शुरु कर दिया गया है, जिसमें शामिल अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की ओऱ से लगातार न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया में आने वाले खबरों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की ओर से दिए जाने वाले विज्ञापनों व प्रचार सामग्री के कंटेंट की प्री-सर्टिफिकेशन भी की जाएगी। इसके अलावा पेड न्यूज व संदिग्ध पेड न्यूज के मामले पर भी विचार किया जाएगा।

       इस मौके पर अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर दिव्या. पी, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

🚨 BREAKING: अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर फ्रॉड का पर्दाफाश; अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर बनाई ₹187 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, ED की बड़ी कार्रवाई

जालंधर / नई दिल्ली: ईडी ने एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने जालंधर, पंजाब से संचालित हो रहे एक अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क का...
पंजाब

सड़क हादसे में एक की मौत, अज्ञात नामजद

नवांशहर। थाना काठगढ़ पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव टौंसा निवासी केसर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि...
article-image
पंजाब

40 हजार रिश्वत लेते कानूनगो वीरिंदर सिंह को विजिलैंस ने किया गिरफ्तार

फरीदकोट : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार करने वालों को पिछले समय से पकड़ा जा रहा है, लेकिन फिर भी भ्रष्टाचारी बाज नहीं आते। मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट विजिलेंस विभाग ने कानूनगो हलका गोलेवाला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

18 यात्री घायल : चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की लग्जरी बस पल्टी

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया...
Translate »
error: Content is protected !!