पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

by

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बलविंदर कौर निवासी गांव मल्ला के रूप में हुई है।  आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर लुधियाना में रहती अपनी मां को भी भेजा।

कनाडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान जगप्रीत सिंह उर्फ राजू निवासी पखोवाल रोड लुधियाना के रूप में हुई है। मृतका के पिता हिम्मत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी बलविंदर कौर (41) की शादी वर्ष 2000 में लुधियाना के पक्खोवाल रोड निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए काफी परेशान करते थे। उससे मारपीट भी की जाती थी। उसने शादी के समय लड़के वालों की हर मांग को पूरा करते हुए दहेज दिया था।

उन्होंने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं, जिसके कारण वह बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवा सके। अगर कार्रवाई करवाते तो फिर बाकी बेटियों की जिंदगी दांव पर लग जाती। इसी कारण वह चुपचाप सहते रहे।  उन्होंने कहा कि उसकी बेटी के दो बच्चे हरनूरप्रीत कौर और गुरनूर सिंह है। हरनूरप्रीत कौर को 2020 में आईलेट्स करवाने के बाद कनाडा में पढ़ने के लिए भेजा था। जनवरी 2022 में बलविंदर कौर अपनी बेटी से मिलने कनाडा चली गई। इसको लेकर भी उनका दामाद झगड़ा करता रहता था कि उसे कनाडा क्यों नहीं बुलाया गया।

जगप्रीत सिंह बार-बार उसकी बेटी को फोन कर जल्द कनाडा बुलाने की जिद करने लगा। जिद के आगे बेबस हुई हरनूरप्रीत कौर ने अपने पिता को भी बुलाने के कागज भेज दिए। आरोपी एक सप्ताह पहले 11 मार्च को कनाडा पहुंच गया। कनाडा पहुंचने के पांच दिन बाद ही उसने अपनी पत्नी बलविंदर कौर का चाकू मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी जगप्रीत सिंह ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और लुधियाना में रहती अपनी मां भेज दिया। यह वीडियो जब उसके दोहते गुरनूर सिंह (18) ने अपनी दादी के मोबाइल में देखा तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई।                                     इसके बाद उसने इस घटना के बारे में अपने नाना समेत अन्य अपने परिजनों को दी। मृतका के पिता हिम्मत सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के हत्यारे जगप्रीत सिंह को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह बेटी के शव का इंतजार कर रहे है ताकि वह अपने गांव में बेटी का अंतिम संस्कार कर सके उन्होंने पंजाब व केन्द्र सरकार से अपील करते हुए मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी बेटी का शव भारत लाने में उनकी मदद करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने शुरू किया आंदोलन का नया चरण, पंजाब सरकार को दी बड़े मोर्चे की चेतावनी

अमृतसर । पंजाब सरकार की नीतियों और किसानों-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मंगलवार को चब्बा गांव से आंदोलन के नए चरण का आगाज किया। संगठन की ओर...
article-image
पंजाब

एसएनसीएफ पब्लिक स्कूल कालेवाल बीत का 5वीं कक्षा का नतीजा शानदार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव कालेवाल बीत में संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन दिल्ली द्वारा जरुरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा की सुविधा देने के लिए चलाए जा रहे एसएनसीएफ पब्लिक स्कूल...
article-image
पंजाब

उपमंडल स्तरीय कमेटी की बैठक में वृक्ष संरक्षण से जुड़े 28 मामलों पर हुई चर्चा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एवं सार्वजनिक भूमि पर वृक्षों के संरक्षण हेतु नीति’ के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय कमेटी, होशियारपुर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन-कम-एसडीएम...
article-image
पंजाब

लाइटर, पन्नी व दस रुपये के नोट के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने लखप्रीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव घागोंरोड़ा वाली थाना गढ़शंकर को लाइटर, पन्नी व दस रुपये के नोट के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!