हरोली में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को छेड़ा हस्ताक्षर अभियान : लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी तय बनाने पर जोर

by
ऊना :  20 मार्च। लोकसभा चुनाव.2024 को लेकर व्यवस्थित मतदाताए शिक्षा और चुनावी भागीदारी ;स्वीपद्ध कार्यक्रम के तहत उपमंडल हरोली में मतदाता जागरूकता के मकसद से हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया है। एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने बुधवार को मिनी सचिवालय हरोली से अभियान का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों.कर्मचारियों समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता ने भाग लिया।
इस अवसर पर दौरान एसडीएम राजीव ठाकुर ने सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को मतदान में भाग लेकर देश का जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने तथा बिना किसी दबाव व प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने लोगों को घरों व आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने में सक्रिय सहयोग की अपील की। इसके मौके आंगनबाड़ी वर्करों ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली ।
हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुई हाथों से दिव्यांग महिलाए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
इस दौरान दोनों हाथों से दिव्यांग एक महिला ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर प्रभावशाली तरीके से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर सभी को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
बता देंए निर्वाचन आयोग ने सभी के लिए मतदान को सुगम बनाने के लिए तमाम प्रबंध किए हैं। दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता : जयराम ठाकुर

कांग्रेस के नेताओं द्वारा देश भर में नेशनल हेराल्ड स्कैम का बचाव करना शर्मनाक एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं से एम्स बस सेवा मार्ग में बदलाव, अब कुठेड़ा से चलेगी बस, 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ— राजेश धर्मानी

बिलासपुर 15 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं से एम्स तक चलने वाली बस सेवा के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025” से किया सम्मानित

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श चुनाव प्रबंधन और नवाचारों के लिए बिलासपुर जिले को राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय_पुरस्कार “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025” प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...
हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने से पहले : प्रत्येक विभाग को अफसरों के टूअर की फाइल पहले मुख्य सचिव कार्यालय भेजनी होगी

शिमला : हिमाचल के कुछ नौकरशाह मुख्य सचिव को नजरअंदाज करते हुए विदेशों के टूर पर जा रहे हैं। इस पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कार्मिक विभाग के माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!