कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम से जल्द छंटेगी सियासी धुंध : कांगड़ा संसदीय सीट में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर

by
प्रतिभा के इनकार से मंडी में कांग्रेस को झटका, तीन सीटों पर दो-दो संभावित चेहरे
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल में लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के चेहरों पर छाई धुंध जल्द छंट सकती है। तीन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर स्थिति लगभग साफ है। यहां दिल्ली कांग्रेस हाइकमान के पास पहुंची सूची में दो-दो संभावित नाम शामिल हैं। कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ, तो इनमें से ही किसी एक का चयन कर कांग्रेस टिकट फाइनल कर सकती है। हालांकि प्रतिभा सिंह के ऐन मौके पर चुनाव लडऩे से इनकार के बाद मंडी में कांग्रेस जरूर बैकफुट पर है। यहां प्रतिभा सिंह को सशक्त उम्मीदवार माना जा रहा था और कई मौकों पर प्रतिभा सिंह चुनाव लडऩे का ऐलान भी कर चुकी थीं, लेकिन अब उनके फैसले ने कांग्रेस को मंडी में निराश कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष के रहते कांग्रेस यहां वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाई थी। फिलहाल अन्य तीन सीटों की बात करें तो शिमला संसदीय क्षेत्र में अभी भी कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी पहले नंबर पर ही हैं। हालांकि विधानसभा की नंबर गेम को देखते हुए कांग्रेस यहां उन्हें टिकट न देने का फैसला कर सकती है। उनके विकल्प के तौर पर पच्छाद से दयाल प्यारी को देखा जा रहा है।
दयाल प्यारी पच्छाद विधानसभा से आती हैं और खास बात यह है कि भाजपा के उम्मीदवार निवर्तमान सांसद सुरेश कश्यप भी इसी विधानसभा से हैं। दूसरी ओर कांगड़ा में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर हैं। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के नामों पर भी कांग्रेस हाईकमान लगातार मंथन कर रही है। हमीरपुर में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा अब भी रेस बने हुए हैं, जबकि यहां दूसरा बड़ा नाम रामलाल ठाकुर का भी है। रामलाल ठाकुर पूर्व में भी लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मंडी संसदीय सीट की बात करें, तो यहां प्रतिभा सिंह के बाद विकल्प के तौर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर लोकसभा चुनाव में चेहरा हो सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस ने एक बार फिर सर्वे के आधार पर टिकट बांटने की पैरवी की है, लेकिन खास बात यह है कि विधानसभा में बिगड़े अंकगणित में मौजूदा विधायकों को टिकट बांटने से पार्टी हाईकमान परहेज कर सकता है।
धर्मशाला से हरभजन चौधरी को कमान :   अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हरभजन चौधरी को धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

76 पेटी देसी शराब मार्का संतरा और 3 पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन बरामद : पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सोलन : उपमंडल कसौली में SIU टीम ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। SIU टीम ने रविवार को एक दुकान में दबिश देकर अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश : नगरोटा बगवां निवासी पायलट नमन सयाल शहीद

एएम नाथ। धर्मशाला : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग

हमीरपुर 30 दिसंबर। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!