पंजाब से सटे सीमांत क्षेत्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने किया दौरा : चुनावों के नजरिये से जांची व्यवस्था नाकों के प्रस्तावित स्थलों का भी किया निरीक्षण

by
ऊना, 24 मार्च। चुनावों के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को पंजाब से सटे जिले के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उनके साथ रहे।
उन्होंने मैहतपुर, कलसेहड़ा, अजोली, बास, बभौर साहिब, बीनेवाल, मलूकपुर , सनोली, सैजोवाल, संतोषगढ़ तथा बाथड़ी समेत जिले के अन्य सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर चुनावों के नजरिये से संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों की आवाजाही की निगरानी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए नाके लगाने को लेकर प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता से काम करने तथा हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए।
जतिन लाल ने बताया कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिले में निगरानी टीमें, उड़न दस्ते और स्टैटिक निगरानी दलों का गठन किया गया है। गाड़ियों की चैकिंग और हर गतिविधि पर निगरानी के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिले में चुनावों की दृष्टि से कानून व्यवस्था को पूरी तरह चाक चौबंद किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

किसी भी प्रकार की जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

बिलासपुर  – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए मतगणना मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गले में तख्ती, हाथ में बरछा : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल इस तरह काट रहे सजा

अमृतसर :  पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल व शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट में मंत्री रहे नेता मंगलवार को अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए श्री दरबार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बरामद : आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस

एएम नाथ। शिमला : आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास उपलब्धियों का हिसाब नहीं : राकेश जमवाल

जनसभा में जनता नहीं जुटी तो रैली को टाउन हॉल की बैठक में बदला अपने ही नेताओं के राजनीतिक षड्यंत्र से घबराए मुख्यमंत्री ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!