कार-एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल 

by
गढ़शंकर, 26 मार्च : गत दिवस रविवार दोपहर 11 बजे के करीब स्थानीय गढ़शंकर-आदमपुर मार्ग पर नहर किनारे गांव मोइला वाहिदपुर के पास एक कार तथा एक्टिवा की टक्कर हो गई जिसमें एक्टिवा चालक की मौत हो गई जब उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार प्यारा सिंह (65) पुत्र बख्शीश सिंह तथा उसकी पत्नी रेवल कौर (62) निवासी खाबड़ा थाना गढ़शंकर अपनी एक्टिवा नंबर पीबी-24-सी-8446 पर गांव अकालगढ़ में माथा टेकने जा रहे थे। जब वह गांव खाबड़ा से मेन रोड नहर की पटरी पर चढ़ने लगे तो कोटफतूही की ओर से आ रही एक ऑलटो कार नंबर पीबी-10-डीएलं 8333 से भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने आगे रेफर कर दिया। वहां पति प्यारा सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी रेवल कौर की हालत गंभीर बनी हुई है। ऑल्टो कार हादसे के बाद नहर में जा गिरी और एक किनारे लग गई। कार का ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। थाना गढ़शंकर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही की जा रही थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

62वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लोगों के समर्थन से अकाली-बसपा गठबंधन जीतेगा: भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां को क्षेत्र के हर गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने एस.एस.पी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गढ़शंकर के जल भराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा

बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात हुए और भी बेहतर: कोमल मित्तल होशियारपुर, 11 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लगातार हुई बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात...
Translate »
error: Content is protected !!